back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Athiya Shetty और KL Rahul बने पेरेंट्स, कपल ने बेटी का किया वेलकम

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लम्बे समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में थी, वहीं अब सोमवार को एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है उनके घर बेटी ने जन्म लिया हैं। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लगातार अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने फोटोशूट भी करवाया था। वहीं कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस खुशखबरी को सुनते ही हर कोई अथिया और केएल राहुल को बधाई देने में जुटा हुआ है।

कपल ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसी के साथ कपल ने ये गुडन्यूज सभी को सुना डाली है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर लिखा है, ‘ब्लेस्ड विद अ बेबी गर्ल।’ इसी के साथ अथिया शेट्टी की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। 

सुनील शेट्टी का भी आया रिएक्शन 

अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या राहुल और अथिया शेट्टी का पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने नजर न लगने वाला इमोजी भी इस पोस्ट पर बनाया है। 

सेलेब्स ने दी बधाई 

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जैसे ही अपनी बेटी के आने की खबर शेयर की, फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई देने लगे। कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, सागरिका घाटगे, मसाबा गुप्ता, शनाया कपूर, धनुश्री, सोनाक्षी सिन्हा और अनन्य पांडे जैसे कई सितारों ने उन्हें बधाई दी।

आपको बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने नवंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। उन्होंने एक नोट शेयर किया था जिसमें लिखा था, ‘हमारी सुंदर ब्लेसिंग जल्द आ रही है। वहीं अब दोनों 24 मार्च को पेरेंट्स बन गए हैं और उनके घर एक नन्ही सी मेहमान आ चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

KL Rahul on Retirement:संन्यास पर KL राहुल का बड़ा खुलासा, बोले-जिस दिन लगेगा वक्त आ गया,चुपचाप खेल छोड़ दूंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा और साफ बयान दिया है।...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵