back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड: पाकुड़ में मासूम भाई-बहन की निर्मम हत्या, आंखें भी निकाल लीं दरिंदों ने

रांची, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 10-11 साल की उम्र वाले भाई-बहन की बेरहमी की हत्या कर दी गयी। दरिंदगी की हद तो यह कि हत्यारों ने दोनों बच्चों की एक-एक आंख भी निकाल ली। शुक्रवार को दोनों की लाशें एक खलिहान में मिलीं। हत्या का संदेह रिश्तेदारों पर ही जाहिर किया जा रहा है। घटना जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा के मांझी टोला की है। बच्चों के पिता प्रेम मरांडी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उनके अनुसार पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार नेहरू मरांडी गुरुवार की शाम दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया था। उसने कहा था कि थोड़ी देर खेलने के बाद बच्चे वापस आ जायेंगे, पर काफी देर बाद भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घरवाले नेहरू के घर पहुंचे। नेहरू ने कहा कि दोनों घर चले गये थे। परिजन रात भर उनकी तलाश में परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह खबर मिली कि दोनों बच्चों के शव अंबाडीह गांव के बाहर खलिहान में पड़े हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात की जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद गांव में तनाव है। हत्यारों का सुराग हासिल करने के लिए डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया है। इस बीच नेहरू मरांडी घर से गायब है। पुलिस ने उसके माता-पिता को हिरासत में लिया है। गांव के कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵