back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते हावड़ा प्रशासन अलर्ट

हावड़ा, 14 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में विधानसभा चुनाव के चलते बंगाल में राजनीतिक रैलियों व रोड शो के बीच कोरोना मामलों में तेजी आई है। बंगाल में कोरोना से मृत्यु दर भी 1.7 फीसद हो गई है, जो देश में तीसरे नंबर पर है और महाराष्ट्र के बराबर ही है, जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा 1.3 फीसद का है। वहीं हावड़ा में भी रोजाना कोराना संक्रमितों की संख्या 300 के आसपास पहुंच रही है, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। राज्य सरकार ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। हावड़ा नगर निगम भी संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय कर रही है। निगम के 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन औसतन दो हजार लोगों को टीका लगा रहा है। इसके अलावा, शहर के उन क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां संक्रमण के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। बाजार में क्रेता और विक्रेता नियमों को मान रहे हैं कि नहीं, इसको लेकर एक परियोजना तैयार की जाएगी। नगर निगम ने कोरोना जागरुकता अभियानों को फिर से शुरू किया है। नगर निगम के स्वास्थ्य कार्यकर्ता टोटो से माइकिंग के जरिए लोगों को सचेत कर रहे हैं। नगर निगम इस बात की भी रिपोर्ट तैयार कर रहा है कि शहर में हर दिन कितने लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। पिछले साल की तरह निगम के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमितों की मदद और जरूरी जानकारी के लिए एक नियंत्रण कक्ष खोल दिया है। कंट्रोल रूम में कॉल करके कोरोना संबंधी मेडिकल सलाह भी ले सकते हैं। वहीं, हावड़ा सिटी पुलिस भी संक्रमण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵