back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Panchayat 3 के सचिव जी से लेकर प्रधान जी को कितनी मिली फीस, यहां देखें पूरी डिटेल

'पंचायत सीजन 3', 28 मई को रिलीज हो गई है। बड़े इंतजार के बाद लोगों को फुलेरा गांव और सचिव जी देखने को मिल रहे है। लेकिन क्या आप जानते हैं की सीजन 3 के कास्ट को कितनी फीस मिल रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ का लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे और अब सीरीज ने 28 को दस्तक दे दी है। सीरीज के रिलीज होते ही लोग इसकी कहानी के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग इस सीरीज के बजट और कलाकारों की फीस के बारे में बातें कर रहे हैं। तो आईए जानते हैं इस सीरीज के कास्ट की फीस के बारे में।

सीरीज के कलाकारों की फीस

अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई पंचायत 3 का लगातार रिव्यू सामने आ रहा है। अब सीरीज के कलाकारों की फीस को लेकर भी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज में जितेन कुमार को अभिषेक त्रिपाठी के किरदार के लिए एक एपिसोड के 70 हजार रुपए मिल रहे हैं और अगर वहीं, 8 एपिसोड का अनुमान लगाया जाए तो उनकी इस सीजन की सैलरी 5 लाख 60 हजार हो रही है।

सीरीज़ में प्रधान जी की फीस

प्रधानजी के किरदार में लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर रघुवीर यादव को 40 हजार रुपए एक एपिसोड का मिलता है, जिसके हिसाब से 3 लाख 20 हजार रुपए सैलरी हो गई है। वहीं, विकास जी के रोल में चंदन रॉय को 20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं हालांकि इस रिपोर्ट की अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

सीजन 3 की कहानी

पंचायत सीजन 3 की कहानी की बात करें तो सीजन 3 सीजन 2 खत्म हुए मोड पर ही शुरू होती है। मार्क्स ने इस सीरीज को इस तरह बनाया है ताकि उसका दूसरे सीजन से कनेक्शन जारी रहे और इसके साथ ही वह ऑडियंस से भी कनेक्ट रहे। पहले और दूसरे सीज़न के तरह सीजन 3 को भी काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...