back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तलाक के मुहाने से बिग बॉस की ट्रॉफी तक, रुबीना की ज़िंदगी का हर उतार-चढ़ाव बना मिसाल!

टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज उनके जन्मदिन पर जानेगें रुबीना के जीवन से जुड़ी कुछ पहलुओं के बारे में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे पर्दे की चमकदार दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपनी बेबाक शख्सियत से भी सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसी ही एक फेमस अदाकारा हैं रुबीना दिलैक, जो आज यानी 26 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी ‘छोटी बहू’ बनकर दर्शकों के दिलों में घर करने वाली रुबीना, अब एक ऐसी ‘बॉस लेडी’ बन चुकी हैं, जिनका नाम टीवी की सबसे मजबूत हस्तियों में लिया जाता है। 

लेकिन, चकाचौंध भरी इस दुनिया में रुबीना की राह कभी आसान नहीं रही। जितनी ऊंचाइयों को उन्होंने छुआ, उतने ही विवादों में भी वह घिरी रहीं। आइए, जन्मदिन के इस खास मौके पर डालते हैं नज़र, उन चर्चाओं पर जिनसे जुड़ा रहा रुबीना का नाम। 

 16 साल का सफर, लेकिन विवाद हमेशा साथ…

2008 में टीवी शो ‘छोटी बहू’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रुबीना ने समय के साथ कई हिट शोज़ में काम किया। ‘शक्ति’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ से लेकर ‘बिग बॉस 14’ तक का सफर उनके लिए चुनौती और पहचान दोनों लेकर आया। खासकर बिग बॉस ने उन्हें ‘बॉस लेडी’ का तमगा दिलवाया, लेकिन इस मंच पर भी उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

 लिप जॉब का लगा आरोप, कमेंट बॉक्स करना पड़ा बंद

2023 में प्रेग्नेंसी के दौरान रुबीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। आरोप लगे कि उन्होंने लिप जॉब और चीक्स ट्रीटमेंट कराया है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अपना कमेंट बॉक्स तक डिसेबल करना पड़ा।

 पति अभिनव से तलाक की कगार पर पहुंचा रिश्ता

बिग बॉस 14 के दौरान रुबीना ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति अभिनव शुक्ला तलाक लेने की सोच रहे थे। लेकिन शो में आने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। और यह मौका रंग भी लाया। आज दोनों एक साथ हैं और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

 प्रेग्नेंसी में बॉडी शेमिंग, रिवीलिंग कपड़ों पर हुए सवाल

गर्भावस्था के दौरान जब रुबीना ने कुछ ग्लैमरस फोटोशूट करवाए, तो उन्हें बॉडी शेमिंग और रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोल किया गया। मगर रुबीना ने न केवल ट्रोल्स को नजरअंदाज किया, बल्कि अपने आत्मविश्वास से सभी को जवाब दिया।

 बिग बॉस में झगड़े, ताने और तिरस्कार

बिग बॉस में रुबीना के लिए रास्ता कांटों भरा रहा। सिद्धार्थ शुक्ला, राहुल वैद्य, जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ तीखे झगड़े हुए। एक बार तो उन्हें “सफेद बंदरिया” तक कहा गया। लेकिन रुबीना डटी रहीं और शो जीतकर दिखा दिया कि असली जीत हौसलों की होती है।

 16 लाख की धोखाधड़ी, घर और कार तक बेचनी पड़ी

2021 में एक इंटरव्यू में रुबीना ने खुलासा किया कि साल 2011 में एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस धोखे की वजह से उन्हें अपना घर और कार तक बेचना पड़ा। उन्होंने वह शो छोड़ दिया और जिंदगी को नए सिरे से शुरू किया।

 टीवी से फिल्मों तक, हर मोर्चे पर दिखाया दम

रुबीना ने सिर्फ टीवी पर ही नहीं, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनय के साथ-साथ आज वह पॉडकास्ट होस्ट, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। 26 अगस्त 1989 को हिमाचल प्रदेश में जन्माष्टमी पर जन्मी रुबीना का स्वभाव इसी वजह से उनके भीतर लड़ने, जीतने और चमकने का जज्बा जन्मजात है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...