back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2017 अभिनेत्री अपहरण मामले में बिशप का बयान दर्ज

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (आईएएनएस)। 2017 की अभिनेत्री के अपहरण मामले में एक बिशप का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें अभिनेता दिलीप आठवें आरोपी हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अब तक मीडिया को चकमा देने वाले नेयत्तिनकारा बिशप विन्सेंट सैमुअल इस हफ्ते की शुरूआत में क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ और अपना बयान दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि दिलीप को जमानत दिलाने में बिशप की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसका खुलासा अभिनेता के पूर्व मित्र और निर्देशक बालचंद्रकुमार ने पिछले दिसंबर किया था। बिशप की भूमिका के अलावा, बालचंद्रकुमार ने यह भी आरोप लगाया कि दिलीप ने मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को हटाने की साजिश भी रची थी। सूत्रों के अनुसार, बिशप ने कहा कि वह बालचंद्रकुमार को जानता था, लेकिन दिलीप को जमानत दिलाने में किसी भी भूमिका से इंकार किया। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵