नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी 1938 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में हुआ था। दौर में मधुबाला, नरगिस और मीना कुमारी जैसी अदाकाराओं के साथ वहीदा रहमान का नाम भी जुड़ गया था। एक्ट्रेस पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के और नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। वहीदा रहमान ने फिल्मी करियर को क्यों चुना और इंडस्ट्री में वह कैसे आईं ? इसके पीछे की कहानी बहुत दिलचस्प है।
कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं वहीदा रहमान
वहीदा रहमान का इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है लेकिन यह जानकर हैरानी होगी कि वह कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहती थीं। बचपन से ही वहीद को डॉक्टर बनने की चाहत थी। लेकिन किस्मत ने ऐसा रुख लिया की उनकी जिंदगी बदल गई।
टूट गया था डॉक्टर बनने का सपना
वहीदा टीनएज के दौरान ही डॉक्टर बनने के ख्वाब देखती थी दवाइयां की किताबें उन्हें पढ़ना बहुत पसंद था। एक्ट्रेस के जीवन में तब पहाड़ टूटा जब उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। परिवार के लिए सहारा बनने के लिए वहीद ने डॉक्टर बनने का सपना छोड़ एक्टिंग की राह चुनी। वहीदा को फिल्मों के ऑफर मिले इसके बाद वह फिल्मी दुनिया में आ गईं।
वहीदा रहमान का करियर
वहीद ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी और उनकी पहली फिल्म ‘अलीबाबावुम 40 थिरुदरगलम’ थी। इसके बाद वहीद ने एक और फिल्म की एक्ट्रेस ने लीड एक्ट्रेस एनटी रामा राव की फिल्म ‘जयसिम्हा’ में काम किया।
इस फिल्म से हुईं सुपरहिट
फिल्म निर्माता गुरु दत्त की नजर वहीदा रहमान पर पड़ी और वह उनके चार्म के दीवाने हो पड़े। वहीदा रहमान को हिंदी सिनेमा में ‘प्यासा’ से पहचान मिली थी। इसके बाद गुरु दत्त उन्हें थ्रिलर फिल्म ‘सीआईडी’ में कास्ट कर चुके थे। इस फिल्म में वहीदा और गुरु दत्त की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने वैश्य का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
वहीदा और गुरु दत्त का अफेयर
सिनेमा की दुनिया में गुरु दत्त और वहीदा रहमान की जोड़ी सुपरहिट रही दोनों ने साथ में कई रोमांटिक सुपरहिट फिल्में की। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें चलने लग गई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इन खबरों के चलते गुरु दत्त की पत्नी भी उन्हें छोड़ चुकी थीं। वहीं, वहीदा ने भी प्रोफेशनली उनसे नाता तोड़ लिया था। वहीदा रहमान ऐसी एक्ट्रेस मानी जाती हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है।





