back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहांगीरपुरी हिंसा: अंसार शेख के बाद एक और हल्दिया कनेक्शन सामने आया

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में पश्चिम बंगाल की औद्योगिक नगरी हल्दिया से सटे महिषादल से अंसार शेख का नाम सामने आने के बाद क्षेत्र से हिंसा से जुड़ा एक और नाम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में से एक अंसार शेख हल्दिया में एक आलीशान घर का मालिक है, जहां उसकी एक परोपकारी (जनहितैषी या समाजसेवी) व्यक्ति की छवि है। अब यह सामने आया है कि मामले के एक अन्य आरोपी शेख असलम का पैतृक निवास अंसार शेख के आवास से कुछ ही किलोमीटर दूर है, जिस पर जहांगीरपुरी में झड़प के दौरान गोली चलाने का आरोप है। पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि असलम का आवास पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल थाना अंतर्गत कंचनपुर गांव में है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाले आरोपियों का विवरण हासिल करने के लिए पहले ही सीआईडी से संपर्क किया है। सीआईडी अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस का एक दल भी जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकता है। जैसा कि कंचनपुर के स्थानीय लोगों और असलम के पड़ोसियों द्वारा सीआईडी को सूचित किया गया था, वे सभी उसे एक बढ़ई के रूप में जानते हैं, जो पेशेवर कारणों से पिछले छह महीनों से दिल्ली में है। सीआईडी अधिकारी ने कहा, जहांगीरपुरी हिंसा में असलम का नाम एक आरोपी के रूप में सामने आने की खबर सुनकर कंचनपुर के स्थानीय लोगों ने हैरानी जताई है। उसका कोई पूर्व पुलिस रिकॉर्ड नहीं है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵