back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cannes 2024: कांस के दूसरे दिन सिल्वर और ब्लू कलर का गाउन पहनकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन 'कांस फिल्म फेस्टिवल' 2024 का हिस्सा बनी हैं। पहले दिन एक्ट्रेस ने अपनी ख़ूबसूरती का जलवा दिखाया और अब दूरसे दिन उन्हें ट्रोल किया जा रहा हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऐश्वर्या राय बच्चन ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में इस बार भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस कई सालों से लगातार इस फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। इस साल 2024 के पहले दिन एक्ट्रेस ब्लैक,वाइट और गोल्डेन ड्रेस में नजर आईं। वहीं,अब एक्ट्रेस के दूसरे दिन का लुक सामने आया हैं। इसे देखकर लोग जहां ऐश्वर्या राय की तारीफ कर रहे हैं वहीं कोई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

22 साल से फेस्टिवल में कर रहीं शिरकत

ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ के दूसरे दिन की भी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की सामने आई तस्वीर में उन्होंने सिल्वर और ब्लू कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस पिछले 22 साल से कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइल और अतरंगे आउटफिट से लोगों का दिल जीतते आ रही हैं।एक हाथ में चोट लगे होने के बावजूद एक्ट्रेस ने इस तरह अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई वो काबिले तारीफ है। लेकिन कई लोगों को उनका ये ड्रेस बिलकुल भी पसंद नहीं आया जिसके कारण एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा हैं।

लोगों के रिएक्शन्स

अब एक्ट्रेस का लुक इतना वायरल हुआ की वो ट्रोल ही होने लगी। वायरल हो रहे वीडियो में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक ने लिखा है, ”दीवाली की डेकोरेशन हो रही है।” एक ने लिखा, ”ऐसा लग रहा है जैसे ये कान्स नहीं बल्कि मेट गाला लुक है” एक ने लिखा, ”यार प्लीज.. उर्फी से कुछ टिप लेते… तो औसम दिखते’ एक ने लिखा, ”पहले दिन वाला लुक काफी अच्छा था।” एक ने लिखा, ”क्या वह कान्स में दिवाली मना रही हैं? इस तरह से कई लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

25 मई को समाप्त होगा फेस्टिवल

कांस फिल्म फेस्टिवल कई सालों से होते आ रहा हैं। हर बार वहां कई हसीनाएं अपने अलग-अलग लुक्स और स्टाइल से फैंस को का दिल जितती हैं। और इसके साथ ही अपने स्टाइल को भी प्रमोट करते आ रही हैं। इस बार 14 मई को फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 77वें एनुअल कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और ये इवेंट 25 मई तक चलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय ने कैसे दी दस्तक, जानिए एक्टर का ये किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को हमेशा से ही परफेक्ट कपल माना जाता रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...