back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

नोएडा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान इमरान उर्फ नजीर, अखिलेश पालीवाल, जावेद, मोहसिन, परवेज और ताहिर के रूप में हुई है, जो सभी बुलंदशहर के रहने वाले हैं, जिन्हें सेक्टर 10 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने खुलासा किया कि दुबई से कोई व्यक्ति उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजता था। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद वे अपने मोबाइल फोन को म्यूट और स्पीकर मोड पर रख देते थे। एडीसीपी सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, उन्हें उस लिंक के जरिए मैच के बारे में गेंद-दर-गेंद की जानकारी मिलती थी। एक दिन में 10 लाख रुपये का सट्टा लगाते थे। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का एक मुख्य रैकेटियर है, जो अभी फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 के दौरान भी सक्रिय था। अधिकारी ने कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी और कई अन्य राजनीतिक दलों के भाग्य पर दांव लगाया था। पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के फेज 1 थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनके खातों से एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, 1,64,000 रुपये नकद, एक रजिस्टर, एक पेन और लेखा विवरण के साथ 4 लाख रुपये की राशि जब्त की है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵