नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस लग्जरी शॉपिंग कांप्लेक्स में नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। दीपिका सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी जिसका इंतजार फैंस को भी। एक्ट्रेस को शॉपिंग करते देख फैंस भी कहने लगे हैं की आने वाले बच्चे की पूरी तैयारी चल रही है।
फैंस को पसंद आ रही है तस्वीर
हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली के साथ मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट की गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह और ससुराल वालों के साथ नजर आईं थी। इसके बाद अब एक्ट्रेस की यह शॉपिंग करती हुई तस्वीर फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, आने वाले बच्चों की तैयारी शुरू। दूसरे यूजर ने लिखा, बेबी की शॉपिंग। तीसरे यूजर ने लिखा, अकेले क्यों रणवीर सिंह कहा है। चौथे यूज़र ने लिखा है, मैं शायद अपने बच्चे के कलेक्शन को देख रहे हैं। दीपिका सिल्वर कलर के आउटफिट में कंफर्टेबल लुक में नजर आई है। इस दौरान उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल भी है।
बेबी बंप को लेकर ट्रोल हो चुकी है एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी को लेकर ट्रोल भी हो चुकी है बता दें कि, एक्ट्रेस मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग करने गई थी इस दौरान पहली बार दीपिका का बेबी बंप सामने आया था जिसे देखने के बाद फैंस नकली बता रहे थे। एक्ट्रेस ने लोगों की बातों को अनसुना किया और स्किन केयर ब्रांड के प्रमोशन में खुशी-खुशी मुस्कुराती हुई पोज देती नजर आई।
दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के साथ नजर आएंगी। वहीं, रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक्ट्रेस का लेडी सिंघम लुक देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





