back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने लड़की की गोली मार कर की हत्या

मथुरा, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के मथुरा में एकतरफा प्यार में एक प्रेमी ने एक लड़की को गोली मार कर हत्या कर दी। प्रेमी ने लड़की को गोली तब मारी जब वह शादी के फेरे लेने के बाद अंदर अपने कमरे में गई थी। पुलिस ने ये जानकारी दी है। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की पहचान काजल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेमी का नाम अनीश है। उसका काजल के साथ काफी समय से रिश्ता था और वह इस बात से नाराज था कि वो शादी कर रही है। पुलिस शिकायत में पीड़िता के पिता खुबीराम प्रजापति ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी तड़के करीब 1.30 बजे माला की रस्म के बाद अपने घर के अंदर गई, तभी अनीश ने देसी पिस्टल से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उनकी बायीं आंख के पास लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵