back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीनो मोरिया के पास अपना पेट भरने के लिए भी नहीं थे पैसे, रातों-रात चमक गई किस्मत

वेब सीरीज 'The Empire' एक्टर डीनो मोरिया आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर की स्ट्रगल लाइफ के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया का जन्म 9 दिसंबर 1975 को बैंगलोर के कर्नाटक में हुआ था। इंडस्ट्री में लड़कियां एक्टर के चार्मिंग लुक की दीवानी हैं। डीनो मोरिया ने बॉलीवुड में कई फिल्में की है लेकिन उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। बिपाशा बसु के साथ वह फिल्म ‘राज’ में नजर आए थे। एक समय था जब उनकी फाइनेंसियल कंडीशन ठीक नहीं थी वह अपने लिए पेट भर खाना भी नहीं खरीद सकते थे। आज एक्टर भले ही इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है लेकिन कमाई के मामले में बॉलीवुड के बाकी एक्टर्स से भी आगे हैं।

सिर्फ 10 रुपए में खरीदते थे खाना

डीनो मोरिया की एक गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु रही हैं। एक इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस ने बताया कि डीनो मोरिया पैसे बचाने के लिए 10 रूपये का खाना ऑर्डर करते थे। इतने पैसे में जो भी खाना मिलता था दोनों बांटकर खाया करते थे। 

कहां से हुई करियर की शुरुआत 

डीनो मोरिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कैप्टन व्योम’ की थी। खुद एक्टर ने यह बताया था कि उनकी एक्टिंग कैपेबिलिटी का इस्तेमाल नहीं किया गया था। एक्टर ने वेब सीरीज ‘दि एम्पायर’ से यह साबित किया कि वह दूसरे अलग किरदार भी कर सकते हैं। एक्टर ने फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से डेब्यू किया था लेकिन यह फ्लॉप रही। डीनो मोरिया फिल्म ‘जिस्म 2’ से प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख चुके थे।

बिजनेस में आगे बढ़ गए डीनो मोरिया 

बॉलीवुड में करियर बनाना डीनो मोरिया के लिए मुश्किल हो गया था इसलिए वह बिजनेस की तरफ रुख कर गए। एक्टर ने अपना ज्यादातर समय रेस्टोरेंट को आगे बढ़ाने में लगाया और पैसा इन्वेस्ट किया। वह आज भी मुंबई में कैफे और रेस्तरां को सक्सेसफुली चला रहे हैं। एक्टर ने खुद यह बात बताई थी कि उन्होंने बिजनेस में कई बार पैसा लगाया था लेकिन नुकसान हो गया था।

डीनो मोरिया को मिली थी गलत सलाह 

डीनो मोरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन्हें एक पॉइंट पर गलत सलाह मिली थी। एक्टर ने कहा था, मुझे अपने करियर के एक प्वॉइंट में गलत सलाह मिली। मैंने ऐसी फिल्में कीं, जिन्हें मुझे नहीं करना चाहिए था। हालांकि, मुझे कोई अफसोस नहीं है। मैंने ऐसे ही सीखा है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...