back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MTV Roadies के नए सीजन में दिखेंगे एल्विश यादव, गैंग लीडर बनकर प्रिंस नरूला को देंगे टक्कर

रोडीज़ एडवेंचर रियलिटी शो एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रहा है। रियलिटी शो का यह सीजन काफी अलग होने वाला है क्योंकि एल्विश यादव इससे जुड़े रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। एडवेंचर के शौकीन लोगों का फेवरेट रियलिटी शो रोडीज का नया सीजन जल्दी ही आने वाला है। इस सीजन के लिए नोएडा के Indoor Stadium में ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। इस शो के होस्ट रणविजय सिंह और गैंग लीडर्स नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव नजर आएंगे। इस शो को लेकर होस्ट और गैंग लीडर्स ने इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई हैं।

https://twitter.com/MTVIndia/status/1843932435240591427

रोडीज की तैयारी में जुटे एल्विश यादव


शो के नए सीजन के लिए हर कोई एक्साइड है। एल्विश यादव ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी के बारे में बताया है। Elvish Yadav ने कहा, ‘मेरी ऐसी कुछ खास तैयारी नहीं चल रही है, जिम स्टार्ट करूंगा, स्विमिंग करूंगा, बाकी मैं प्रिंस और रणविजय से सलाह ले रहा हूं, कि मुझे क्या करना चाहिए। तो मुझे ऐसा लगता है कि जर्नी के बीच में वो मुझे गाइड करेंगे, शायद हम आपस में नहीं लड़ेंगे।’

रणविजय ने बताई अपनी एक्साइटमेंट 


एक बड़े ब्रेक के बाद Ranvijay Singh शो में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे शो करते हुए 21 साल हो गए हैं। मैंने यह शो 2003 में शुरू किया था और आज हम 2024 में हैं, मुझे याद नहीं है कि मैं इतने लंबे समय तक किसी चीज का हिस्सा रहा हूं। मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। 20वां साल ऐतिहासिक साल है और इस साल हम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं।’

नेहा धूपिया भी कमबैक के लिए हैं एक्साइड 


मीडिया से बातचीत के दौरान Neha Dhupia ने भी अपने एक्साइटमेंट को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पहली बार रोडीज के लिए जो कॉल आया था, उससे ज्यादा मुझे एक्साइटमेंट महसूस हुई, मैंने यहां अपनी जर्नी फील की है, 5 साल मैं इसमें रही हूं। मैंने लोगों को प्रोत्साहित कर सकती हूं कि आप अपनी बात खुलकर कह पाएं। बीच के सालों में जब मुझे इस शो के लिए कॉल नहीं आया तो मैं एक व्यूअर की तरह शो को देखने लगी, लेकिन सबसे अच्छी बात है कि बुलावा एक बार फिर आया।’

कैसा शो है MTV Roadies


यह शो यंगस्टर्स का फेवरेट रियलिटी शो है। इस शो को MTV India द्वारा बनाया जाता है, इसका पहला सीजन साल 2003 में आया था। इसके बाद इसके सारे सीजन पॉपुलर होते गए और अब 20वां सीजन साल 2024 में आ रहा है। MTV Roadies का हर एक सीजन काफी दिलचस्प होता है। इस शो में vot in, vote-out और elimination राउंड होते हैं, जो इसे रोमांचक बनाते हैं। यही वजह है कि यह शो यंगस्टर्स के बीच काफी फेमस है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘द 50’ फिनाले: शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, काका और रजत दलाल बने अंतिम 4 फाइनलिस्ट, प्रिंस नरूला समेत सभी हैंरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा जाने के बाद अब अपने फिनाले...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...