नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की जब से अनाउंसमेंट हुई उनके फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है। वहीं आज एक्टर का जन्मदिन भी है और आज के दिन ये खबर आई कि एक्टर की फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म से सलमान खान की फिल्म सिकंदर से भी कनेक्शन बताया जा रहा है। चलिए इससे जुड़ी सारी जानकारी जानते हैं।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर से क्या है ग्राउंड जीरो का कनेक्शन?
सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्माताओं ने बताया है कि फिल्म का टीजर इसी हफ्ते रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके टीजर का सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से खास कनेक्शन है। आपको बता दें कि सिनेमा घरों में सिकंदर के समय इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर दिखाया जाएगा।
फिल्म ग्राउंड जीरो की रिलीज डेट
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की रिलीज डेट की बात करें तो रिपोट्स के अनुसार यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है। फिल्म में भारतीय सेना के जवानों के बलिदान, उनके साहस और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा किए गए पिछले 50 वर्षों के सबसे बेहतरीन ऑपरेशन से प्रेरणा लेकर बनाई गई है।
इमरान हाशमी का करियर
इमरान हाशमी ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है उनको अक्सर लोग रोमांटिक हीरो की तरह देखते आए हैं। एक्टर ने ज्यादातर फिल्मों में काफी बोल्ड सीन दिए हैं। अब वहीं पहली बार दर्शक उन्हें देशभक्ति फिल्में देखेंगे। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।




