back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्दे पर डार्क लव स्टोरी के साथ नजर आएंगे इमरान हाशमी, डायरेक्टर के साथ चल रही है फिल्म की बातचीत

इमरान हाशमी फिल्मी पर्दे पर अपने हर एक किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। एक बार फिर वह लव स्टोरी फिल्म से वापसी करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इमरान हाशमी किसी भी किरदार में जान फूंकने का काम करते हैं। एक्टर विलेन का किरदार निभाएं या फिर रोमांटिक रोल प्ले करें लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वहीं, अब एक बार फिर एक्टर को 8 साल बाद उनके पुराने कैरेक्टर में देखा जाएगा। वह एक डार्क लव स्टोरी मूवी में काम कर रहे हैं।

इनके साथ काम कर सकते हैं इमरान हाशमी

इमरान हाशमी को फैंस भी लंबे समय से उनके जोनर में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इमरान हाशमी का विलेन लुक सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। अब उन्हें रोमांटिक जोनर की फिल्म में देखा जाएगा। ऐसे में इमरान हाशमी महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के साथ अगले प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

एक्टर और मेकर्स के बीच बातचीत

रिपोर्ट के मुताबिक, एक मॉर्डन लव स्टोरी फिल्म को लेकर इमरान हाशमी और मेकर्स बातचीत कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट के चचेरे भाई विशेष भट्ट करेंगे। इससे पहले इमरान हाशमी ने विशेष भट्ट के साथ फिल्म ‘राज रिबूट’ में काम किया था।

विशेष भट्ट के ऑफिस में नजर आते हैं इमरान हाशमी

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी पिछले एक साल से विशेष भट्ट के ऑफिस जाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्हें विशेष भट्ट के ऑफिस में देखा गया। ऐसे में यह चर्चा होने लगी है की फिल्म को लेकर दोनों योजना बना रहे हैं।

इमरान हाशमी के लिए है खास प्रोजेक्ट

साल 2013 से विशेष भट्ट ने फिल्म ‘मर्डर’ से डायरेक्शन की तरफ कदम रखा था। अब लंबे समय बाद विशेष भट्ट एक बार फिर इमरान हाशमी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। यह प्रोजेक्ट इमरान हाशमी और विशेष भट्ट दोनों के लिए बहुत खास होने वाला है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी बहुत सारी जानकारी को अभी हाइड करके रखा गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...