नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने की खबर से हर कोई हैरान परेशान था। 24 घंटे तक कॉमेडियन का अता-पता ना पता चलने पर पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब Sunil Pal के फैंस राहत की सांस ले रहे हैं क्योंकि कॉमेडियन का पता चल चुका है। सुनील पाल ने अपने लापता होने का खुलासा खुद किया है।
कॉमेडियन ने दी थी जानकारी
शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के विनर काफी समय से अपने एक शो को लेकर मुंबई से बाहर गए हुए थे। कॉमेडियन ने 3 दिसंबर को घर लौटने की बात बताई थी लेकिन वह नहीं आए और उनका फोन भी बंद था। पत्नी ने बताया कि किसी तरह से सुनील से संपर्क नहीं हो पा रही थी जिससे वह परेशान हो गई थीं।
पुलिस ने की मामले की जांच पड़ताल
मुंबई पुलिस सुनील पाल से जुड़े इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही थी। पुलिस ने सुनील पाल के करीबी दोस्तों से भी पूछता की ऐसे में यह जानकारी सामने आई कि सुनील पाल का फोन खराब हो गया था जिसकी वजह से वह संपर्क में नहीं थे। हालांकि, सुनील पाल 4 दिसंबर को जब मुंबई लौटे तो उन्होंने बताया कि उनका किडनैप हो गया था।
सुनील पाल ने अपने सुरक्षित होने की बात कही
सुनील पाल के अपहरण की खबर से उनके फैंस हैरान परेशान हो गए। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि अपहरण किसने किया और क्यों किया। हालांकि, उनके ठीक होने की खबर से फैंस राहत की सांस ले रहे हैं।
कॉमेडी से लेकर फिल्मों में कर चुके हैं काम
सुनील पाल साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो के विजेता रहे थे। इसके बाद सुनील पाल ने ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ की मेजबानी की। सुनील पाल ने शो ‘कॉमेडी चैंपियंस’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ में स्टैंड अप कॉमेडी की थी। कॉमेडी के अलावा सुनील पाल फिल्मों में भी सुपरहिट रोल प्ले कर चुके हैं। सुनील पाल ‘हम तुम’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘क्रेजी 4’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।





