back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फराह खान ने शेयर की 20 साल पुरानी फोटो, सिंदूर लगाकर पार्टी में पहुंची ऐश्वर्या राय

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने हाल ही में दो दशक से भी ज्यादा एक पुरानी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में धर्मा प्रोडक्शंस के हेड करण जौहर बेहद साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय की मांग में सिंदूर दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उस वक्त की है, जब फराह ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा था। इस मौके पर करण जौहर डिजाइनर कपड़ों को छोड़ सिंपल आउटफिट में फराह के घर पहुंचे। तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उस वक्त ऐश्वर्या संजय लीला भंसाली की देवदास के सेट से रानी मुखर्जी और साजिद खान के साथ सीधे पार्टी में आई थीं। फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 2001, जब मैंने पहला घर खरीदा था. ऐश्वर्या सीधे देवदास शूट से आई थीं, इसलिए सिंदूर लगा है। नॉन-डिजाइनर कपड़ों में करण जौहर की दुर्लभ तस्वीर। इस फोटो पर करण जौहर ने कमेंट में लिखा, ओह माय गॉड, और उनके इस कमेंट का रिप्लाई देते हुए फराह ने लिखा, सो क्यूट यू आर। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...