back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Param Sundari: जान्हवी-सिद्धार्थ की फिल्म ने मंडे टेस्ट में दिया फ्लॉप प्रदर्शन, ऐसा रहा कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब चार दिन हो चुके हैं। ऐसे में जानते है फिल्‍म ने अब तक कितने की कमाई की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ बीते दिनों से काफी सुर्खियों में रही और आखिरकार बीते शुक्रवार, 29 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी पसंद किया जा रहा है। 

फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिएक्‍शन सामने आ रहा है। हालांकि, फिल्म के गाने और सिद्धार्थ-मल्होत्रा एवं जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया। खास बात यह है कि यह दोनों सितारे पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव साबित हुआ।

फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बाद वीकेंड में कुछ कलेक्शन बढ़ाया, लेकिन चौथे दिन मंडे टेस्ट में यह फिल्म पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नजर आई, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाई।

तो चलिए देखते हैं, सोमवार को फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस बिजनेस कितना हुआ है।

मंडे टेस्ट में फेल ‘परम सुंदरी’

तुषार जलोटा के निर्देशन में और दिनेश विजान के निर्माण में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी पेश करती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड में अपनी कमाई में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं देखी गई। 

अब तक कितनी की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन यह बढ़कर 9.25 करोड़ और तीसरे दिन 10.25 करोड़ तक पहुंचा। लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 3.50 करोड़ रही। अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.25 करोड़ हो चुका है।

2025 की इन फिल्‍मों को छोड़ा पीछे 

बता दें कि ‘परम सुंदरी’ ने सोमवार को कम कलेक्शन किया, फिर भी 2025 की कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिद्धार्थ-मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ने पहले ही ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ दिया था, और अब सोमवार के कलेक्शन में ‘सन ऑफ सरदार 2’ को भी पीछे छोड़ दिया।

क्या है ‘परम सुंदरी’ की कहानी

फिल्म की कहानी परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और सुंदरी (जान्हवी कपूर) के रोमांचक सफर के इर्द-गिर्द बुनी गई है। परम एक अमीरजादे हैं, जो पिता (संजय कपूर) के पैसों पर बार-बार बिजनेस में असफल हो चुके हैं। अब उनके पिता उन्हें 30 दिन में अपनी पहचान बनाने की आखिरी चुनौती देते हैं। परम इसे स्वीकार करते हैं, और फिर शुरू होता है उनका संघर्ष और रोमांस, जिसका अंत जानने के लिए दर्शकों को फिल्म देखनी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...