back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ इंजॉय करें ये फिल्में, बताती है दोस्ती का नियम

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जो बताती है कि दोस्ती हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है। कोई भी रिश्ता दोस्ती से ही शुरू होता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्सर हम बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में देखते हैं जो दोस्ती के नियम को बताती है। फिल्मों में हमने देखा है कि दोस्ती हमारी असल जिंदगी को भी प्रभावित करती है। दोस्ती का रिश्ता इतना अटूट होता है कि इस रिश्ते में हम अपने दिल की हर एक बात खुलकर कहने को तैयार रहते हैं। आप भी अपने दोस्त के साथ फ्रेंडशिप डे को स्पेशल बनाने के लिए कुछ खास फिल्में देख सकते हैं।

अंदाज अपना अपना

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ यह तो आपने देखी होगी जो दोस्ती पर आधारित है। इस फिल्म का एक फेमस डायलॉग है ‘दो दोस्त एक कप में चाय पियेंगे, तो दोस्ती चलती है।’ इस फिल्म में अमर और प्रेम की दोस्ती काफी गहरी है। इस फिल्म में यह बताया गया था कि दो दोस्त एक दूसरे को अपनी तरफ ना खींचे और गहरे राज ना बताएं तो दोस्ती का क्या फायदा।

मैंने प्यार किया 

सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैने प्यार किया’ आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने भाग्यश्री के लिए दोस्ती का एक नियम बनाया था। सलमान खान ने भाग्यश्री को दोस्ती का नियम बताते हुए कहा था ‘दोस्ती में नो सॉरी, नो थैंक यू।’ आप फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्त के साथ यह फिल्म भी एंजॉय कर सकते हैं। 

कुछ कुछ होता है 

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में मिस ब्रिगेंजा का कैरेक्टर आज भी लोगों को याद है। मिस ब्रिगेंजा दोस्ती पर दो लाइन कहते हुए बताती हैं, ‘प्यार ही दोस्ती है।’ इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। 

हीरोपंती 

टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ सुपरहिट रही है। इस फिल्म में दोस्तों की शरारत और मस्ती दिखाई गई है। फिल्म का डायलॉग ‘जो दोस्त कामिने नहीं होते, वो कामिने दोस्त नहीं होते।’ खूब फेमस हुआ था। फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने दोस्तों के साथ इस फिल्म को भी एंजॉय कर सकते हैं। 

मुझसे शादी करोगी 

फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में अक्षय कुमार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह एक सुपरहिट फिल्म रही है इस फिल्म में टिगड़ी लव स्टोरी को दिखाया जाता है। इस फिल्म का डायलॉग ‘बदतमीज चादर की कमीज, लोहे का पजामा बंदर तेरा मामा, बिल्ली तेरी मौसी, कुत्ता तेरा यार, आम का अचार, आजा मेरे यार।’ बहुत फेमस है। फिल्म में दो दोस्त बिछड़ जाते हैं और बड़े होकर एक दूसरे से मिलते हैं।

3 इडियट्स

फिल्म ‘3 ईडियट्स’ फुल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें तीन दोस्तों का ग्रुप है जो अपने करियर और मौज-मस्ती के लिए जाना जाता है। फिल्म का फेमस डायलॉग ‘दोस्त फेल हो जाए तो दुख होता है, लेकिन दोस्त पास हो जाए तो ज्यादा दुख होता है।’ काफी फेमस है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दोस्ती के नियम को बताती है दोस्त एक दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...