back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पंचायत’ से ‘पंचायत 4’ तक जान लें सही पता नहीं तो पहुंच जाएंगे दूसरे गांव, फुलेरा नहीं यहां हुई है शूटिंग…

एक बार फिर फुलेरा गांव में 'पंचायत' बैठ गई हैं। लेकिन इस बार गांव में चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं। अगर आप भी इस गांव जाना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लें इसका सही पता।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर फुलेरा गांव में पंचायत‘ बैठ चुकी है, हर बार की तरह इस बार भी पंचायत सीरीज का ओटीटी पर बोलबाला देखने को मिल रहा है। जिसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सान्विका, रघुबीर यादव और फैजल मलिक जैसे कलाकारों से सजी ‘पंचायत’ वेब सीरीज का चौथा सीजन भी आ गया है। 24 जून को ‘पंचायत 4’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दी जिसके आते ही हर बार की तरह इस बार भी धूम मचा दी। पंचायत सीरीज की कहानी और कलाकारों से लेकर लोकेशन तक ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन, क्या ये बात आप जानते हैं? आखिर पंचायत से लेकर पंचायत 4 तक की शूटिंग असल में कहा हुई हैं। 

‘फुलेरा’ गांव और इस गांव में रहने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती घूमती इस सीरीज की शूटिंग कहां हुई है क्या ये बात आप जानते हैं? क्या सच में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फुलेरा गांव है, या कहीं और आपको बताते हैं उस जगह के बारे में जहां ये सुपरहिट सीरीज शूट हुई है।

कहां हुई है पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग?

बता दे, पंचायत भारत की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक बन चुकी है जिसने भारत के ग्रामीण जीवन को दिखाकर दर्शकों के मन में एक खास जगह बना ली है। 24 जून को इस सीरीज का चौथा सीजन रिलीज हुआ और हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया। सीरीज में ये कहानी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित फुलेरा ग्राम पंचायत के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन रियल लाइफ में इस सीरीज को कहीं और ही फिल्माया गया है। इस सीरीज के चारों सीजन की शूटिंग जिस गांव में हुई है वह उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि, मध्य प्रदेश में स्थित सीहोर में हुई है। जो अब एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है।

वेब सीरीज में असल में ‘पंचायत’ वेब सीरीज के सभी सीजन की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिला स्थित महोड़िया गांव में हुई है। महोड़िया गांव सीहोर जिले से लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 57 किलोमीटर दूर स्थित है। जहां सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। महोड़िया गांव की सरपंच राजकुमारी सिंह सिसौदिया है उनके पति लाल सिंह है। वहीं हरीश जोशी यहां के सचिव है प्रताप सिसौदिया रोजगार सहायक जो 2019 से लेकर 2024 के बीच आए ‘पंचायत’ के 4 सीजन इसी गांव में फिल्माए गए है। 

महोड़िया के पूर्व सरपंच का घर बना मंजू देवी का घर

पंचायत सीरीज में जो भी लोकेशन दिखाई दिए है उसे देखकर पता चलता है कि, गांव में कोई ज्यादा बदलाव भी नहीं किए गए है । और जस का तस ग्रामीण जीवन को दिखाया गया है। फिर चाहे वो पानी की टंकी हो, मंदिर या फिर आस-पास के खेत-खलिहान गांव की ग्राम पंचायत की पहचान बस बदली गई है। जिसे ग्राम पंचायत महोड़िया गांव से बदलकर ग्राम पंचायत फुलेरा कर दिया गया है। शूटिंग से पहले हर बार ग्राम पंचायत और मेकर्स के बीच एग्रीमेंट होता है, जिसके तहत मेकर्स को हर दिन के हिसाब से शुल्क देना होता है गांव की प्रधान मंजू देवी का घरअसल में महोड़िया के पूर्व सरपंच का घर है। इस वेब सीरीज का नाम पहले ‘एसडीओ साहब’ रखा गया था। लेकिन बाद में शो के प्रोड्यूसर दीपक मिश्रा ने सीरीज का नाम बदलकर ‘पंचायत’ कर दिया। जो आज भारत की सबसे सफल सीरीज बन चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Movie Release: फरवरी के आखिरी हफ्ते में OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दिया। किसी से सिनेमाघर में अपना जलवा दिखाया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...