नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राम चरण और कियारा आडवाणी की नई फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने अपने थिएट्रिकल डेब्यू से पहले ही फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी रही। इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए है। इन चार दिनों में ‘गेम चेंजर’ ने किया अपने ऐवरेज कमाई का आंकड़ा पार। अब ये फिल्म 100 करोड़ के पहुचनें के करीब। शुरुवात में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखी। इस फिल्म का तेलुगु भाषा में संस्करण बॉक्स ऑफिस पर हुआ सबसे आगे, तों वही हिंदी डब ने भी लगाई छलांग। जिससे अब फिल्म ने सात से आठ करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल अनुमानित 22.9 करोड़ रुपये से लगभग अब 97 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, तमिल और कन्नड़ संस्करणों ने उम्मीद से कम ही प्रदर्शन किया। वहीं बात करें इसके तेलुगु भाषा की तो इसका लगातार क्रेज बना हुआ है। और अन्य भाषाओं के मुकाबले हिंन्दी डब भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इससे कमाई में अच्छा खासा प्रभाव देखनें को मिल रहा।
मुख्य तेलुगु भाषी बाजारों से परे सीमित आग्रह का निर्देशन देता है
गेम चेंजर के मजबूत ओपनिंग के बाद भी गति बनाए रखने में इस प्रकार की असमर्थता मेकर्स के लिए परेशानी का विषय बन सकता था। उच्च उत्पादन मूल्यों के साथ, गेम चेंजर से उम्मीदें बहुत अधिक थीं। हालांकि, सप्ताह में गिरावट के मिश्रित रुझान से मौखिक मार्केटिंग और औसत दर्शकों के पसंद से इसके क्षेत्रीय प्रदर्शन भी मुख्य तेलुगु भाषी बाजारों से परे सीमित आग्रह का निर्देशन देता है।
इसी के साथ ‘गेम चेंजर’ ने कुल 97 करोड़ रुपये कमा लिए
वहीं इसके सप्ताहिक निराशाजनक प्रदर्शन अब इस बात पर सवाल लगाए हैं कि क्या फिल्म गेम चेंजर घरेलू स्तर पर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच पाएगी, अब इस फिल्म को लेकर सवालिया खड़े हो गए है कि ब्लॉकबस्टर के रूप में खुद को साबित कर पाऐगी। फिलहाल तो इस फिल्म को टक्कर देने लाइन में ‘पुष्पा 2’, ‘मुफासा: द लायन किंग’ जैसी फिल्में लगी हुई है जिससे इस फिल्म को खुद को उपर उठाना किसी कॉम्पटीशन से कम नही है। वहीं इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसके निर्माता पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप भी लगा। फिलहाल तो इस फिल्म के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने से प्रशंसकों ने फिल्म के रिलीज का जश्न मनाया। शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्टों से संकेत मिला कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दुनिया भर में अनुमानित 80.1 करोड़ रुपये कमाए। और इसी के साथ ‘गेम चेंजर’ ने कुल 97 करोड़ रुपये कमा लिए।





