back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद ऑनर किलिंग मामला: साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

हैदराबाद, 5 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने हाल ही में दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी। अंतर-धार्मिक विवाह से गुस्साए पत्नी के परिवार वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम नागराजू बताया जा रहा है। बुधवार को वह अपनी पत्नी अश्रीन सुल्ताना के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। सरूरनगर थाना क्षेत्र के जीएचएमसी कार्यालय के पास पहुंचते ही उनपर चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। नागराजू एक कार शोरूम में सेल्स मैन के तौर पर काम करता था। नागराजू पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार किया। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। सुल्ताना ने आरोप लगाया कि उसके भाई और कुछ अन्य लोगों ने नागराजू पर हमला किया। इस मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। नागराजू रंगारेड्डी जिले के मरपल्ली गांव का रहना वाला था, जबकि सुल्ताना उसके पड़ोसी गांव घानापुर में रहती थी। दोनों सात साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन सुल्ताना का परिवार नागराजू के खिलाफ था। 31 जनवरी को नागराजू और सुल्ताना ने भागकर लाल दरवाजा इलाके में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और शादी के बाद सुल्ताना का नाम बदलकर पल्लवी रख दिया गया। अपनी जान बचाने दंपति विशाखापत्तनम चले गए। नागराजू के माता-पिता के अनुसार, वे पांच दिन पहले हैदराबाद आए थे और सरूरनगर के पांजा अनिल कुमार कॉलोनी में रह रहे थे। जब इस बात का पता सुल्ताना के परिवार को लगा, तो उन्होंने मर्डर करने का प्लान बना लिया। बुधवार की रात जब नागराजू अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर से निकला तो सुल्ताना के भाई और अन्य लोगों ने उनका पीछा किया और जीएचएमसी कार्यालय के पास उन पर हमला बोल दिया। नागराजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵