back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौरव खन्ना ने जीती सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी, जानिए कितनी प्राइज मनी ले गए घर

सेलिब्रिटी मास्टशेफ की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीत ली है। जानिए गौरव खन्ना को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की चमचमाती ट्रॉफी के साथ कितनी प्राइज मनी मिली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला सीजन इमोशनल और एक्साइटिंग ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हुआ। इसी के साथ शो का विनर भी अनाउंस किया गया। सेलिब्रिटी मास्टशेफ की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीत ली है। जानिए गौरव खन्ना को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की चमचमाती ट्रॉफी के साथ कितनी प्राइज मनी मिली है। बता दें कि गौरव टीवी के जाने-माने अभिनेता हैं, वे स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर खूब प्रशंसा बटोर चुके हैं।  

तेजस्वी प्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्‍त किया। 

बता दें कि, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी और प्रीमियम किचन एप्लायंस अपने घर ले गए हैं। इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, मिस्टर फैजू और राजीव अदातिया शामिल थे। निक्की तंबोली जहां दूसरे स्थान पर रहीं, तो वहीं तेजस्वी प्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्‍त किया। 

तरह-तरह की लजीज डिशेज बनाईं 

गौरव खन्‍ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पूरे सीजन में तरह-तरह की लजीज डिशेज बनाकर खूब प्रशंसा बटोरी है। वहीं ग्रैंड फिनाले में गौरव की सिग्नेचर डिश ने न सिर्फ अपने टेस्ट और प्रेजेंटेशन के लिए बल्कि कानपुर से अपनी यात्रा के बारे में शेयर की गई इमोशनल कहानी के लिए भी जजों का दिल जीत लिया। टेक्निकल चैलेंजेस में महारत हासिल करने से लेकर अब वायरल हो चुके हनीकॉम्ब पावलोवा जैसे मुश्किल डेजर्ट को बनाने तक गौरव खन्ना की कुलिनरी ग्रोथ शानदार रही है। 

फिनाले में पहुंचे थे संजीव कपूर

बता दें कि फिनाले एपिसोड में संजीव कपूर भी पहुंचे थे। वे फेमस शेफ संजीव कपूर भी सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार के साथ शो का हिस्सा बने। उन्होंने फाइनलिस्ट की फाइनल डिश को टेस्ट करने और उनका इवैल्यूएशन किया। बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का प्रीमियर 27 जनवरी 2025 को जारी किया गया था, इसका फ‍िनाले 11 अप्रैल को हुआ। स्टार-स्टडेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में आयशा जुल्का, अभिजीत सावंत, उषा नाडकर्णी, अर्चना गौतम, चंदन प्रभाकर, कबिता सिंह और दीपिका कक्कड़ शामिल हुए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिप्टिक पोस्ट के बाद आकांक्षा खन्ना ने तोड़ा चुप्पी का सिलसिला, दिया पहला बयान…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा खन्ना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...