back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Geeta Kapoor Birthday: बैकग्राउंड डांसर थीं मशहूर कोरियोग्राफर, इस तरह बन गईं गीता मां

गीता कपूर कभी बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थीं। उन्होंने फराह खान को असिस्ट किया इसके बाद अपनी मेहनत के बलबूते पर मशहूर कोरियोग्राफर बनीं। आज गीता कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री फेमस कोरियोग्राफर और डांसर गीता कपूर का जन्म 5 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। आज गीता कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है लोग उन्हें प्यार से गीता मां बुलाते हैं। गीता कपूर रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। गीता कपूर डांसिंग दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है। वह अपने करियर में कई हिट गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। गीता कपूर ने 15 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान वह फराह खान की असिस्टेंट भी रहीं।

बैकग्राउंड डांसर थीं गीता कपूर

गीता कपूर ने फेमस कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया था। उन्होंने ‘तुझे याद ना मेरी आई’, ‘गोरी गोरी’ जैसे गानों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया है। धीरे-धीरे गीता कपूर आगे बढ़ती चली गईं और उन्होंने फराह खान को असिस्ट करना शुरू किया। इसके बाद गीता कपूर ने फराह खान को ‘दिल तो पागल है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मोहब्बतें’, ‘कल हो ना हो’, ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी कई फिल्मों में असिस्ट किया। इस तरह से गीता कपूर अपने करियर में एक-एक कदम बढ़ाते गईं और वह कोरियोग्राफर बन गईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्म फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां जैसे सुपरहिट फिल्मों को कोरियोग्राफ किया और पॉपुलर हो गईं।

गीता कपूर इस रियलिटी शो में बनीं जज

गीता कपूर का करियर ऊंचाइयों को छूने लगा उन्होंने कई कलाकारों को डांस सिखाया। इसके अलावा कई सारे डांस सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया। गीता कपूर के लिए साल 2008 काफी अच्छा रहा, क्योंकि इस दौरान उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। वह रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ की जज बनीं। गीता कपूर ने इस रियलिटी शो के कई सीजन किए। इसके बाद वह अब ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ और ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ को जज कर चुकी हैं।

एपिसोड के लिए लेती है मोटी रकम

गीता कपूर मल्टी टैलेंटेड है वह कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ रियलिटी शो की जज भी रही हैं जिसके लिए वह लाखों की फीस चार्ज करती हैं। गीता कपूर रियलिटी शो के एक एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए की फीस चार्ज करती हैं। 

गीता कपूर के अफेयर के चर्चे

गीता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, उनके अफेयर के चर्चा रहे हैं। एक समय था जब राजीव खिंची और गीता कपूर की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। गीता कपूर और राजीव को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया जिसकी वजह से अफेयर की खबर को हवा मिल गई। राजीव खिंची ने मीडिया में यह साफ किया था की दोनों अच्छे दोस्त हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵