back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, खुद भी की आत्महत्या

ब्यारा (गुजरात), 11 मई (आईएएनएस)। गुजरात के तापी जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल वहां पर एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया और खुद भी आग लगा कर आत्महत्या कर ली। ये जानकारी वहां की स्थानिय पुलिस ने बुधवार को दी। घटना मंगलवार की है, जहां कुछ ही पलों में पति और पत्नी की मौत हो गई। पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि पति अमित पटेल को अपनी पत्नी मयूरिका का विवाह के बाद भी किसी के साथ संबंध होने का संदेह था। पुलिस ने इस केस में आगे की जांच के लिए मृतक दंपति के फोन कॉल डेटा रिकॉर्ड मांगे है। ऑफिसर हरदीप सिंह घड़िया द्वारा दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है, कि मंगलवार दोपहर लगभग 3.30 बजे अमित पटेल एक बोतल के साथ कार्यालय में आया। अपने पति को पास आते देख पत्नी ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन अमित ने उसे पकड़ लिया फिर वहीं पर उसे जला दिया। इस सबके बीच में एक अन्य व्यक्ति, किंजल चौधरी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन उसे अमित ने धक्का दे दिया। बाद में अमित ने खुद पर भी ज्वलनशील पदार्थ डाला और आत्मदाह कर लिया। घटना से हैरान कार्यालय के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। और दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घड़िया ने आईएएनएस को बताया कि पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हो गई। उन्होंने कहा कि उन्हें दंपति के बीच किसी भी विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। और इससे पहले अमित कभी भी इस दफ्तर में नही आया था। वालोद पुलिस अधिकारी नितिन कुमार पांचाल ने कहा कि, फिलहाल तो इस केस में जांच शुरु हुई है इसीलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे एफएसएल को सौंप दिया गया है। एफएसएल टीम ने अन्य सबूत एकत्र किए हैं जो केस के लिए जरुरी है और आगे केस में सुलझाने में मदद करेंगे। –आईएएनएस पीटी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵