नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। गुरमीत चौधरी का जन्म 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। गुरमीत चौधरी के एक्टिंग करियर की बात करें तो इसकी शुरुआत काफी दिलचस्प रही है। एक्टर के सिर पर एक्टिंग का भूत ऋतिक रोशन की एक डांस परफॉर्मेंस को देखने के बाद चढ़ा था। रितिक रोशन के डांस परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर 10 साल की उम्र में गुरमीत चौधरी ने एक्टिंग करियर बनाने की ठान ली थी।
एक्टर ने ली मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग
गुरमीत चौधरी ने एक्टिंग करियर शुरू करने के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग से शुरुआत की। एक्टिंग करियर में हाथ आजमाने आने के लिए वह मुंबई तो आ गए थे लेकिन कोई दूसरा बैकअप प्लान नहीं था। मुंबई शहर में रहने के लिए अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े।
गुरमीत चौधरी ने की वॉचमैन की नौकरी
गुरमीत चौधरी जी एक्टिंग इंस्टिट्यूट में अभिनय सीखा करते थे वहां के एक चौकीदार ने उन्हें रहने के लिए घर दे दिया था। लेकिन अभी भी उनका खर्चा उनकी समस्या बनी हुई थी। अपना खर्च चलाने के लिए गुरमीत चौधरी ने एक स्टोर में वॉचमैन की नौकरी की। इस तरह से उनके घर का किराया और खाने-पीने का इंतजाम हो गया।
एक्टर को मिला राम का किरदार
गुरमीत चौधरी ऑडिशन डेट रहे इस दौरान उन्हें राम के किरदार का ऑफर मिल गया। किरदार को निभाने के बाद एक्टर काफी फेमस हो गए और बड़े-बड़े स्टार्स में उनका नाम गिना जाने लगा। जब शो ऑफ एयर हो गया तो एक्टर के पास 3 साल तक कोई काम नहीं था।
गुरमीत चौधरी की पर्सनल लाइफ
साल 2004 में गुरमीत चौधरी देबीना बनर्जी से सीरियल रामायण के सेट पर मिले थे। सीरियल में एक्ट्रेस ने सीता का किरदार निभाया था इस तरह से दोनों का प्यार आगे बढ़ता चला गया। कपल ने साल 2009 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इसके बाद कपल ने ऑफिशियल तरीके से साल 2011 में शादी की।
गुरमीत चौधरी की फ़िल्में और वेब सीरीज
गुरमीत चौधरी को वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ मैं बहुत पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘ये काली काली आंखें’ में भी जबरदस्त भूमिका निभा चुके हैं। इसका दूसरा सीजन टीवी सीरियल की बात करें तो गुरमीत चौधरी ने रामायण, गीत – हुई सबसे परायी, पुनर्विवाह, मायावी और रियलिटी शो पति, पत्नी और वो में काम किया है। एक्टर ने इस शो के दौरान ही देबिना को प्रपोज किया था। फिल्मों की बात करें तो एक्टर खामोशियां, वजह तुम हो और पलटन जैसी मूवीज में नजर आ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं गुरमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी ओटीटी से लेकर टीवी पर काफी लोकप्रिय हैं। गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वह हमेशा ही फिटनेस की बातें अपने फैंस से करते रहते हैं।





