नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस लीज़ा रे का जन्म 4 अप्रैल 1972 को कनाडा के टोरंटो में हुआ था। एक्ट्रेस की फैमिली की बात करें तो उनके पिता बंगाली बैकग्राउंड से आते हैं और मां पोलिश बैकग्राउंड से हैं। लीज़ा ने बहुत कम उम्र से मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी और बॉम्बे डाइंग और लक्मे जैसे ब्रांड्स के लिए काम करना भी शुरू कर दिया था। साल 1994 में फिल्म ‘हंसते खेलते’ से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2001 में विक्रम भट्ट की फ़िल्म ‘कसूर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।
कैंसर से परेशान थीं एक्ट्रेस
लीज़ा रे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखा है। साल 2009 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा नाम का कैंसर हुआ था। ज्यादातर लोग इतनी खतरनाक बीमारी के बारे में जानने के बाद हौसला को देते हैं लेकिन एक्ट्रेस के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। यह एक तरह का डबल कैंसर था जिसके सामने एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी। इस तरह से साल 2010 में उन्हें इस बीमारी से छुटकारा मिला।
इन फिल्मों में भी किया काम
साल 2004 में आई दीपा मेहता की फिल्म ‘वॉटर’ की वजह से लीज़ा काफी चर्चा में भी रही थीं। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। अपनी बीमारी से लौट के बाद एक्ट्रेस ने साल 2015 में फिल्म ‘इश्क फॉरएवर’ की। इतना ही नहीं एक्ट्रेस वेब सीरीज फॉर मोर शॉट्स प्लीज में भी नजर आ चुकी हैं।
इस गाने से मिली पहचान
लीसा रे ने साल 2012 में जेस देहनी से शादी की थी। इसके बाद सरोगेसी की मदद से एक्ट्रेस ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। बता दें कि, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी फिल्मों और गानों को लेकर अच्छी पहचान बनाई है। लीसा को नुसरत फ़तेह अली खान के गाने ‘आफ़रीन आफ़रीन’ से पहचान मिली थी। यह गाना उस समय इतना पॉपुलर रहा था कि एक्ट्रेस की खूब चर्चा रही थी।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस
लीसा रे आप भले ही फिल्मों से दूर हो गई है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर लाखों में फॉलोअर्स हैं वह अक्सर ही बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।





