back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन्मदिन मुबारक हो मेरे सैयारा, Sanjay Dutt के 66वें जन्मदिन पर Manyata Dutt ने दी जन्मदिन की बधाई

संजय दत्त के 66वें जन्मदिन पर मान्यता दत्त ने एक भावपूर्ण नोट लिख अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जहां उन्होनें अपने पति को अपना सैयारा मार्गदर्शक सितारा बताया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त आज 66 साल के हो गए है, जहां उनके चाहनेवालों व की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ मिल रही हैं। लेकिन इन सब के बीच जो सबसे ज्यादा मार्मिक बधाई मिली है वो है उनकी पत्नी मान्यता दत्त की ओर से आई जिन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक जन्मदिन पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने अपने पति को अपना सैयारा अपना मार्गदर्शक सितारा बताया है। 

मान्यता का पोस्ट

संजय दत्त के 66वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी मान्यता ने इंस्टाग्राम पर एक भावपूर्ण पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते का जश्न मनाया है इस पोस्ट में, मान्यता ने संजय को एक सुरक्षात्मक पिता,सबसे अच्छे दोस्त, और एक साहसी पति के रुप में बताया है जिसमें आगे लिखा, आप मेरी चट्टान हैं, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे जीवन का प्यार हैं… मैं हर मुस्कान, हर हंसी और हमारे साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूँ। हमारे जीवन में आप के लिए ईश्वर का ढेरों आभार प्रकट करती हूं। हम आपसे हमेशा प्यार करते हैं ईश्वर आपको सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें। और इसी के साथ फैमिली पलों के एक मोंटाज वीडियो शेयर की है। 

View this post on Instagram

पारिवारिक रात्रिभोज के बाद एक केक काटने का समारोह

इस वीडियो में दत्त परिवार की छुट्टियों की तस्वीरें, कपल्स की कैंडिड तस्वीरें, उनके बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दिल को छू लेने वाले पल शामिल है। ट्रेंडिंग रोमांटिक फिल्म सैयारा की ओर इशारा करते हुए, मान्यता ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया है। और संजय को अपना “सैयारा” कहा है। इसमें पारिवारिक रात्रिभोज के बाद एक केक काटने का समारोह शामिल भी किया है। बता दे, संजय दत्त की मान्यता से 2000 के दशक की शुरुआत में मुलाकात एक साझा दोस्त के ज़रिए हुई थी। जहां समय के साथ उनका रिश्ता और मज़बूत होता गया और फ़रवरी 2008 में गोवा में एक निजी शादी के बंधन में बंध गए थें। 21 अक्टूबर 2010 को इस जोड़े ने जुड़वाँ बच्चों शाहरान और इकरा का स्वागत किया । 

वर्कफ्रंट

फिलहाल, संजय दत्त आखिरी बार भूतनी और हाउसफुल 5 में नज़र आए थे, जो दोनों इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई थीं। इसके बाद उनकी अगली तेलुगु एक्शन फिल्म अखंड 2 हैजिसमें बालकृष्ण मुख्य भूमिका में नजर आऐगें। ये 25 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। वही फैंस आदित्य धर की जासूसी-एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और संजय अभिनीत एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साहब से मुकाबला करेगी। इसके अतिरिक्त, दत्त कन्नड़ एक्शन ड्रामा केडी-द डेविल में दिखाई देंगे, जो 2026 में रिलीज़ होने वाली है।

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स

मान्यता के इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने भी संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, ”मेरे प्यारे और सबसे प्यारे संजू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, तरुण दत्ता ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पाजी, भोले बाबा आपको हमेशा खुश रखें। सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी संजय को जन्मदिन की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो बाबा, बहुत सारा प्यार और खुशियां। एक और फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं संजू बाबा ईश्वर आपको सदैव उत्तम एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें’।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sushant Singh Rajput Birthday: टीवी से बड़े पर्दे तक का आसान नहीं था सफर, जानिए एक्टर के फिल्मी करियर के बार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...