back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के Aditya Srivastava को कैसे मिला इतना बड़ा मुकाम, इस शो ने तो जिंदगी ही बदल दी…

सोनी टीवी के मशहूर शो सीआईडी में इंस्पेक्टर अभिजीत के किरदार को जीवंत कर चुके आदित्य श्रीवास्तव का आज जन्मदिन आज इस मौके पर जानेगें उनके करियर व खुद को कैसे इस मुकाम पर पहुंचाया?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोनी टीवी के मशहूर शो सीआईडी में इंस्पेक्टर अभिजीत के किरदार को जीवंत कर चुके आदित्य श्रीवास्तव को लोग उनके असली नाम से कम सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत से नाम से ज्यादा जानते है ।हर साल 21 तारीख को अपना जन्मदिन मनानेवाले आदित्य श्रीवास्तव इस साल अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिनका जन्म यूपी के प्रयागराज में साल 1968 में हुआ था। उनके पिता बैंक में काम करते थे। शुरुआती शिक्षा घर हासिल करने के बाद आदित्य ने आगे की पढ़ाई सुल्तानपुर और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की। पढ़ाई के दौरान उन्हें संगीत समिति में नाटक करने के मौका मिल गया। जिसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने की ठान एक्टर का सपना लिए मुंबई पहुंच गए। 

मुंबई पहुंचने के बाद, आदित्य एक्टिंग के अलावा कई और काम भी करते थे। जैसे, उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में अपनी आवाज दी, जिसके बाद उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक दिग्गज फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपनी फिल्म में दिया था। इस फिल्म का नाम ‘बैंडिट क्वीन’ था। जिसमें आदित्य ने पुट्टीलाल का किरदार निभाया था। 

इस टीवी शो से जीता दर्शकों का दिल

लेकिन, आदित्य को असली पहचान टीवी से मिली, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘सीआईडी’ में उनके अभिजीत के किरदार ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई जिससे वे इंस्पेक्टर अभिजीत के नाम से ज्यादा जाने लगे। सीआईडी के अलावा वह ब्योमकेश बख्शी, रिश्ते, नया दौर, ये शादी नहीं हो सकती, आहट जैसे कई सीरियल, टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। आदित्य को उनके उम्दा अभिनय के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि उन्हें कई बड़े निर्देशन अपनी फिल्म में कास्ट कर चुके हैं। वह सत्या, गुलाल, पांच, ब्लैक, कालू और दिल से पूछ किधर जाना है जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का दमखम दिखा चुके है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...