back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किन – किन बॉलीवुड हसीनाओं पर क्लीन बोल्ड हुए भारतीय क्रिकेटर

भारतीय टीम के जाबाज बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी कर ली है । भारतीय टीम में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं ,जो बॉलीवुड हसीनाओं पर अपना दिल हार बैठे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । भारतीय टीम के बहुत सारे खिलाड़ी बॉलीवुड हसीनाओं पर क्लीन बोल्ड हुए हैं। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स की प्रेम कहानी बड़ी अनोखी देखी जा सकती है । आइए हम यहां आपको बताते हैं , कि कौन – कौन से खिलाड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को अपना दिल दे बैठे ।

virat anushka Virat_Kohli___Anushka_Sharma.jpg

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा                         

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नही है। विराट और अनुष्का एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। 2017 में विराट और अनुष्का ने शादी करने का फैसला ले लिया,2017 में दोनों ने इटली में जाकर प्राइवेट वेडिंग कर ली । इन दोनों की शादी में कुछ ही मेहमान शामिल हो पाए थे । वर्तमान समय में इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम वमिका है।

social media WhatsApp_Image_2023_01_24_at_13_22_07__1_.jpeg

केएल राहुल और अथिया शेट्टी                 

हाल ही में केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। अथिया शेट्टी हीरो, मोतीचूर-चकनाचूर और मुबारकां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं । केएल राहुल और अथिया काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेश्नशिप में थे, अब जाकर इन दोनों ने शादी कर ली है।

hardik and natasha Hardik__and_Natasa.jpg

हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक

हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक 2020 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए । नताशा स्तांकोविक सर्बियाई मूल की अभिनेत्री हैं, जिनके प्यार में टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या अपना दिल दे बैठे । नताशा बिग बॉस जैसे रियलटी शो में आ चुकी हैं ।

yuvraj singh and hazel keech yuvraj_singh_and_hazel_keech.jpg

हेजल कीच और युवराज सिंह                                

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है I  2016  में युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर आये दिन तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसे हार गया भारत? वो 5 गलतियां जिन्होंने पलट दिया पूरा मैच!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 फाइट में इंडिया नेशनल क्रिकेट...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...