नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । हर साल मई के पहले सोमवार को फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव ‘मेट गाला‘ आयोजित करता है। इस साल यह सोमवार 5 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयनुसार इसे मंगलवार (6 मई) को सुबह 3:30 बजे देखा गया। फिल्म, संगीत और फैशन जगत की हस्तियां मंगलवार (6 मई) को न्यूयॉर्क, यूनाइटेड स्टेट्स के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला में शिरकत किए। इस साल मेट गाला भारतीय सिनेमा और फैशन से जुड़े सितारों के लिए खास रहा। भारतीय सिनेता के भारतीय सितारे रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया। इसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से लेकर अभिनेत्री कियारा आडवाणी तक, कई सितारे आपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
इस कार्यक्रम में ‘बॉलीवुड के बादशाह’ किंग खान सुपरस्टार शाहरुख खान भी शिरकत किए। मेट में भाग लेने वाले शाहरुख पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बने चुके है। भारतीय बॉलीवुड के सुपरस्टार खान ने मेट कार्पेट पर सोने की एक्सेसरीज, वॉकिंग केन, ब्रोच और किंग खान के लिए K अक्षर वाले लंबे पेंडेंट के साथ एक शानदार काले सूट में अपना जलवा बिखेरा।
प्रियंका चोपड़ा ने खींचा सभी का ध्यान
इस बीच, मेट गाला 2025 के प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा ने भी ब्लू कार्पेट पर एक खास पोशाक के साथ शामिल हुई। एर्क्ट्रेस ने पोल्का डॉट सूट ड्रेस के साथ लोगों का अपनी और ध्यान खींचा, एक्ट्रेस का पहनावा एक खूबसूरत और शानदार इतालवी घराने Bvlgari के शानदार आभूषण थे। स्टार ने मेट गाला में अपनी पांचवीं उपस्थिति दर्ज कराई।
[EMBED]
कियारा आडवाणी का मेट गाला में डेब्यू
इस दौरान बॉलीवुड की चमकती सितारा भारतीय अभिनेत्री कियारा आडवाणी को भी मेट गाला में अपना डेब्यू करने का मौका मिला। कियारा अपनी प्रेग्नेंसी के बीच इस रेड कारपेट पर मैटरनिटी फैशन का जलवा बिखरी। कियारा ने मेट कार्पेट पर एक शानदार काले-सुनहरे-सफेद पोशाक में अपनी चमक बिखेरी है।
[EMBED]
[EMBED]
एक्टर दिलजीत दोसांझ का जलवा
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी मेट गाला में पहली बार शामिल हुए। भारतीय पॉप स्टार और अभिनेता ने मेट गाला में अपनी पहली उपस्थिति में एक शानदार शाही पंजाबी पोशाक पहनी थी। दिलजीत की सांस्कृतिक जड़ों का जश्न मनाने वाला यह कस्टम-मेड नंबर मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा बनाया गया है।





