back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम : कैश वैन से एक करोड़ रुपये लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

24 अप्रैल (आईएएनएस)। कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारियों से 18 अप्रैल को एक करोड़ रुपये की लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को दी। आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सोहना रोड पर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वैन के कर्मचारियों और चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें बंधक बना लिया और फिर मोटी रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पांचवें साथी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। साथ ही यह भी दावा किया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से अधिकांश नकदी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार लुटेरे हरियाणा के फरीदाबाद और दिल्ली के छतरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। जांच के दौरान, जांच टीमों ने अपराधियों की पहचान के लिए 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया था। हरियाणा पुलिस ने दोषियों के बारे में जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा की थी। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵