back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

John Abraham की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की रफ्तार हुई धीमी, चौथे दिन किया बस इतना कलेक्शन

जॉन अब्राहिम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' में एक्टर का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। लेकिन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसमें काफी गिरावट आ गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट जब रिलीज हुई तो काफी अच्छा कलेक्शन देखा गया था। वीकेंड पर भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाई हुई थी ऐसा लग रहा था की फिल्म ‘छावा’ का यह फिल्म रास्ता रोक देगी। लेकिन सोमवार को कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई। तो चलिए जानते हैं अब तक इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है और चौथे दिन का क्या हाल है। 

अब तक फिल्म ने किया इतना कलेक्शन 


फिल्म ने पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 4.68 करोड़ रुपये और रविवार को 4.74 करोड़ रुपये की कमाई हुई। शुरुआती तीन दिनों में कलेक्शन अच्छा कर रही थी लेकिन चौथे दिन फिल्म को बड़ा झटका लगा। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म ने 1.50 करोड़ कमा लिए हैं। अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 14.80 Cr का ही कलेक्शन किया हैं। रफ्तार तेज कर पाती हैं या नहीं। 

फिल्म की कहानी 


कलेक्शन को लेकर जॉन अब्राहम ने कहा हैं कि उन्हें फिल्म की कहानी से मतलब हैं न की फिल्म ने कितना कमाई की। फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। इस लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाता है और फिर वो धोखे का शिकार हो जाती है।

फिल्म का बजट और कास्ट 


शिवम नायर ने फिल्म के निर्देशक हैं। बता दें कि ‘द डिप्लोमैट’ की लागत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के लिए मूल संगीत तैयार किया है, जबकि ध्वनि डिजाइन मोहनदास वीपी द्वारा किया गया है। फिल्म का मूल संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर ने लिखा हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵