back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jubin Nautiyal Birthday: कई रिजेक्शन झेलने के बाद इस सिंगर की चमकी किस्मत, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है ऐसे में यहां आना और टिके रहना संघर्ष से कम नही होता ऐसे में आज जानेगें इस मशहूर सिंगर के बारे में जिसने कई बार रिजेक्शन के बाद पायां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने को लेकर हर किसी का बहुत बड़ा सपना होता है, ऐसे में इस इंडस्ट्री की राहें आसान नहीं होती, कई के लिए तो सबकुछ हाथों हाथ मिल जाता है तो कई को इस मुकाम तक पाने संघर्षों से गुजरना पड़ता हैआज इसी कड़ी में हम जानेगें सबके चहेते सिंगर जुबिन नौटियाल के बारे में जिसने अपने संघर्षों के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। जाने सिंगर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में। 

सिंगर जुबिन नौटियाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है, जिनका जन्म 14 जून, 1989 को उत्तराखंड के देहरादून शहर में हुआ था। बचपन से ही संगीत का शौक रखनेवाले जुबिन ने छोटेपन से ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। संगीत के प्रति अपने प्रेम को देखते हुए जुबिन ने 18 साल की उम्र में ही शहर में लाइव और चैरिटी के लिए परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। खासकर ये सिंगर अपने इमोशनल गानों के लिए जाने जाते हैं। इन्होनें ना सिर्फ हिंदी बल्कि कई भाषाओं में गाना गाया है। इंडस्ट्री में सिंगर को अपने करियर के पहले शो ‘इंडियन आइडल’ में ही निराशा झेलनी पड़ी थी।

इस शो में जुबिन को एलिमिनेट कर दिया गया था। इसके बाद वह और भी रिएलिटी शोज का हिस्सा बने, लेकिन साल 2014 में आई फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गाने एक मुलाकात हो से उनकी किस्मत का ताला खुल पड़ा। जिसके बाद ये कारंवा कारवां चल निकला और लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते रहे। आज जुबिन बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। जिसने अपने करियर को बनाने का श्रेय ए आर रहमान को भी दिया है। 

बता दे, एक इंटरव्यू में जुबिन ने कहा, रहमान सर एक रियलिटी शो को जज करने आए थे, जैसे ही मैंने यह खबर सुनी मैं उनसे मिलने के लिए सेट पर गया। जब मैं उनसे मिला, तब उन्होंने मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सलाह दी । उन्होनें कहा, मुंबई ने हमेशा टैलेंट्स को प्रभावित किया है। आपकी आवाज में एक ओरिजिनल क्वालिटी है। लेकिन आप अभी बहुत छोटे है तो मैच्योर वॉइस पाने के लिए कम से कम दो से तीन साल का इंतजार करे। 

हालांकि, आपको एक बात जानकार और हैंरानी होगी कि, सिंगर जुबिन को सैलून जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। न ही उन्हें पसंद है कि वह किसी और को अपने बालों पर एक्सपेरिमेंट करने दे। तो इसलिए जुबिन अपने बाल खुद ही काटते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज वैलेंटाइन डे पर दिल छू लेंगे ये 7 गाने, Arijit Singh के सॉन्ग से बनेगा दिन खास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज वैलेंटाइन डे पर आप भी सोच रहे हैं कि अपने पार्टनर को कैसे स्पेशल फील कराया जाए, तो जवाब बहुत...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...