back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत-राधिका की शादी में जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस, लोग बोले – अंबानी है तो मुमकिन है

सोशल मीडिया पर जस्टिन बीबर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह फोटो अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी को लेकर रोजाना नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसमें कपल की संगीत सेरेमनी की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में जस्टिन बीबर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स पॉप सिंगर को जतिन तबलची और जतिन बीरबल कर रहे हैं।

जस्टिन बीबर का देसी परफॉर्मेंस

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर 83 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर पॉप सिंगर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके देसी परफॉर्मेंस की एक झलक है। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी एंजॉय कर रहे हैं।

1720241801730-2010063bcde377969fa1867d262e22721720184817486887_original.avif

देसी लुक में जस्टिन बीबर

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर का लुक एकदम बदल गया है। पॉप सिंगर की वायरल होने वाली तस्वीर में वह देसी लुक में नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड सिंगर का यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

जस्टिन बीबर की तस्वीर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर जस्टिन बीबर की यह तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, पैसों का चक्कर बाबू भइया, पैसों का चक्कर। दूसरे यूज़र ने लिखा है, यह जस्टिन बीबर नहीं, जतिन तबलची है। तीसरे यूज़र ने लिखा है, सनातन धर्म में आपका स्वागत है। एक अन्य यूज़र ने लिखा है, अंबानी है तो मुमकिन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अंबानी परिवार धूमधाम से मना रहा है छोटी बहू राधिका का बर्थडे, बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राधिका ने अपना पहला जन्मदिन अपने ससुराल एंटीलिया में सेलिब्रेट किया है। अंबानी परिवार और मर्चेंट फैमिली के अलावा इस...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...