नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हसन ज़िले के भुवानाहल्ली गांव में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्मी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे। साउथ एक्टर यश की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है इस समय था जब वह पत्नी राधिका से प्यार का इजहार करने में डरते थे। राधिका पंडित से मन ही मन में प्यार तो करते थे लेकिन इजहार करने की हिम्मत नहीं थी।
कैसे हुई थी पहली मुलाकात
यश और राधिका साल 2004 में टीवी सेट नंदगोकुला पर मिले थे। यश और राधिका की पहली मुलाकात काफी दिलचस्प रही थी। पहली मुलाकात के दौरान राधिका का एक्सपीरियंस कुछ ऐसा रहा था की उन्हें यश घमंडी लगते थे। शूटिंग के लिए राधिका और यश एक साथ वैनिटी में जाया करते थे। यश थोड़ा कम बोलते हैं जिस वजह से राधिका ने उन्हें घमंडी समझ लिया था लेकिन बाद में धीरे-धीरे दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई।
प्रपोज करने में लगता था डर
यश और राधिका की लव स्टोरी आगे बढ़ने लगी हालांकि इसकी खबर राधिका को बिल्कुल नहीं थी। यश राधिका को पसंद करने लगे थे लेकिन वह राधिका से प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। यश राधिका को हिंट भी देते थे वह कहते थे कि उनकी जिंदगी में कोई ऐसा है जिसे वह बेहद प्यार करते हैं। यह बात सुनने के बाद राधिका यश को दिल की बात लड़की से कह देने की सलाह देती हैं।
राधिका बताती थी प्रपोज करने के तरीके
राधिका यश को उनकी पसंदीदा लड़की को प्यार का इजहार करने के लिए नए-नए तरीके बताए करती थीं। राधिका को पता नहीं था की वह उनकी ही बात कर रहे हैं। यश ने राधिका को अपने दिल की बात बताने के लिए वैलेंटाइन डे का दिन चुना।
फिल्म देखने पहुंचे यश और राधिका
यश ने वैलेंटाइन डे के दिन राधिका से उनका प्लान पूछा। राधिका कहा कि वह मूवी देखने जाने वाली हैं। इसके बाद यश ने अपने दिल की बात नहीं कही। यस ऐसा नहीं चाहते थे कि इजहार करने से उनकी दोस्ती भी खराब हो। राधिका जिस जगह पर मूवी देखने जाने वाली थी वहां यश पहुंच गए थे। इस दौरान यश नाम गिफ्ट्स और कार्ड खरीद कर गाड़ी में रख दिया था। इसके बाद राधिका समझ गई थी कि यह यश ने रखा है लेकिन दोनों ने इस बारे में कुछ बात नहीं की।
यश ने राधिका को बताई दिल की बात
यश ने राधिका को फोन करके अपने दिल की बात बता दी। यश के प्रपोज करने के साथ ही राधिका ने कोई जवाब नहीं दिया। राधिका ने 6 महीने बाद प्रपोजल को एक्सेप्ट किया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 9 दिसंबर 2016 को बेंगलुरु में कपल ने धूमधाम से शादी की।
एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म
साउथ एक्टर यश ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ में नजर आए थे। एक्टर ने इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में जगह बनाई। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थी। ‘केजीएफ 2’ फिल्म से छाने वाले यश अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2025 में ही रिलीज होगी।





