back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्ट्रेस के साथ बिजनेस वुमन भी हैं कृति सेनन, जानिए इंजीनियरिंग से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक की कहानी

कृति सेनन आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ‘गणपत’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘लुका छुपी’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकीं कृति सेनन आज 27 जुलाई को अपना जन्मदिन माना रही हैं। नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली कृति ने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि तेलुगु सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि कृति पेशे से इंजीनियर रह चुकी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज वह एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। आइए, उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कृति सेनन की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

कृति सेनन का बॉलीवुड सफर

कृति सेनन का जन्म 1990 में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। एक पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखने वाली कृति के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि उनकी मां एक प्रोफेसर रही हैं। कृति ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा दिल्ली में ही पूरी की, और आगे चलकर नोएडा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से बीटेक (इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की। हालांकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कृति ने कॉरपोरेट सेक्टर की राह नहीं पकड़ी। उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया और जल्दी ही उन्हें एक तेलुगु फिल्म का ऑफर मिला। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस मूवी ने कृति की किस्मत बदल दी। लोगों ने उनके अभिनय को काफी सराहा। 

साल 2014 में उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला जब उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ में डेब्यू किया। फिल्म सफल रही और कृति की अभिनय प्रतिभा को सराहा गया। इसके बाद कृति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने शाहरुख खान, वरुण धवन, शाहिद कपूर जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में जगह बनाई। आज वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेती हैं और उनके पास कई करोड़ की संपत्ति है। 

‘मिमी’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

कृति सेनन ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिमी’ उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए कृति सेनन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया। ‘मिमी’ में उनके साथ पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई थी, और दोनों की केमिस्ट्री ने फिल्म को खास बना दिया। इसके अलावा, कृति को दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, सफल बिजनेस वुमन भी है कृति सेनन

जहां एक ओर कृति सेनन फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतती हैं, वहीं दूसरी ओर वह एक स्मार्ट और बिजनेस वुमन के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ कृति ने फिटनेस और वेलनेस की दुनिया में भी कदम रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन ने तीन फिटनेस एक्सपर्ट्स रोबिन बहल, करण साव्हने और अनुष्का नंदिनी के साथ मिलकर एक फिटनेस कम्यूनिटी में निवेश किया है, जिसे “The Tribe” नाम दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...