back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sriti Jha Birthday: प्रज्ञा के नाम से घर-घर में फेमस हुई सृति झा, एक्ट्रेस ने इस तरह पूरा किया सपना

आज सृति झा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे कि उन्होंने अपने सपने कैसे पूरे किए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टीवी की फेमस एक्ट्रेस सृति झा का जन्म 26 फरवरी को 1986 में बेगूसराय में हुआ था। टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का बहुत बड़ा नाम है। वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं। अपनी जिंदगी के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। करियर के दौरान आने वाले उतार चढ़ाव का सामना करते हुए एक्ट्रेस ने अपना नाम बनाया है। 

सृति झा की पढ़ाई लिखाई 

सृति झा का बचपन कोलकाता में बीता है। एक्ट्रेस 10 साल की उम्र में परिवार के साथ नेपाल के काठमांडू चली गई थीं और वहीं से अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज से बीए अंग्रेजी की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अपने सपनों की तरफ पहला कदम बढ़ाया था जब वह कॉलेज की ड्रामा सोसाइटी के साथ जुड़ी और अध्यक्ष बनीं।

यह था करियर का टर्निंग प्वाइंट

जब एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई कर रही थी तब उन्हें शो धूम मचाओ धूम में कास्ट किया गया था। इसके बाद वह टीवी शो ‘जिया जले’ में नजर तो आई थीं लेकिन यह शो ज्यादा नहीं चला था। सृति झा को टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ मिला जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था। इस सीरियल में उनका प्रज्ञा का किरदार घर-घर में फेमस हुआ।

आज भी फेमस हैं टीवी की प्रज्ञा 

आज भी जब सृति झा का नाम आता है तो लोगों को प्रज्ञा याद आती है। इस किरदार ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। सृति झा बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकारों से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं और उनकी फीस खतरों के खिलाड़ी के बाद से हाई लेवल की रही है।

इस शो में नजर आ रही हैं सृति झा

सृति झा फिलहाल टीवी सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में नजर आ रही हैं। इस शो में उनका किरदार अमृता भवानी चिटनिस का है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...