back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पलानीस्वामी के सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के निजी सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सलेम क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पूर्व सीएम के सहयोगी मणि ने अपने सहयोगी सेल्वाकुमार के साथ मिलकर तमिलनाडु ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में तमिल सेलवन को नौकरी दिलाने के लिए 17 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि, काम नहीं होने पर तमिल सेलवन ने अपने पैसे वापस मांगना शुरू कर दिया। इसपर मणि ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और बाद में सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵