back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: कौन है वो शख्स जो लता मंगेशकर को गाने सुनने के लिए फोन किया करते थे

आज लता जी की जयंती पर हम उनके साथ जुड़े एक दिलचस्प किस्सो में से एक किस्सा बताएंगे कि कौन थे वो शख्स जिनको लता दीदी का गाना इतना पसंद था कि वे उनके गाने सुनने के लिए उनको सीधा फोन किया करते थे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में मधुबाला से लेकर काजोल तक कई अभिनेत्रियों के गाने गाए हैं। आज लता जी की जयंती पर हम उनके साथ जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताएंगे। यह किस्सा है 1956 का जब राज कपूर की फिल्म “चोरी-चोरी” का गाना “रसिक बलमा दिल क्यों लगाया” बहुत मशहूर हुआ। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था और यह गाना सभी को पसंद आया।

महबूब खान ने फोन कर सुना लता दीदी का गाना 

फिल्म “मदर इंडिया” के निर्माता महबूब खान बीमार थे और इलाज के लिए अमेरिका में थे। वह अस्पताल के बिस्तर पर थे और उन्हें यह गाना बहुत पसंद आया। जब उन्होंने इसे सुना था तब वह भारत में थे लेकिन इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। महबूब खान बार-बार इस गाने को सुनने की इच्छा जताते थे लेकिन कहीं से रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था।

इसलिए उन्होंने लता मंगेशकर के घर मुंबई में फोन किया। जब लता जी ने फोन उठाया तो महबूब खान ने कहा, “मैं महबूब खान बोल रहा हूं। मुझे ‘रसिक बलमा दिल क्यों लगाया’ सुनना है। यहां इस गाने का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है कृपया मुझे अपनी आवाज में सुनाएं।” 

लता दीदी ने खुशी-खुशी सुनाया गाना 

लता मंगेशकर ने महबूब खान की बात सुनकर खुशी से कहा, “बिल्कुल, मैं गाना गाकर सुनाऊंगी।” फिर उन्होंने इंटरनेशनल कॉल पर महबूब खान को गाना गाकर सुनाया। उस समय इंटरनेट नहीं था और इंटरनेशनल कॉल भी महंगी थी, लेकिन महबूब खान ने लता जी से गाना सुनने के बाद कहा- “अब दिल को चैन आया है।”

जब मन हो तब सुन सकते है गाना 

 

महबूब खान ने लता जी से कहा कि जब भी उनका मन होगा, वह फोन करके गाना सुन सकते हैं। लता मंगेशकर ने कहा, “आप जब चाहें मुझे फोन कर सकते हैं। रात हो या दिन, मैं हमेशा आपके लिए गाने आऊंगी।” इसके बाद महबूब खान ने कई बार लता मंगेशकर को फोन करके यह गाना सुना। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...