back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के कुशीनगर में टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

लखनऊ, 23 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चार बच्चों की टॉफी खाने से मौत हो गई। टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिंसई लठउर टोला में आज टॉफी खाने से चार मासूम बच्चे अचेत हो गये थे। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गयी। टॉफी के अलावा पैसे मिलने से कुछ तंत्रमंत्र की बात भी हो सकती है। सारे पहलुओं पर जांच हो रही है। फोरंसिक टीम भी जांच कर रही है। जो होगा अवगत कराया जाएगा। बच्चों की टॉफी खाने से हुई मौत के मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में रसगुल नाम के शख्स के तीन बच्चे मंजना, स्वीटी समर और रसगुल की बहन खुशबू का बेटा आयुष शामिल हैं, जो टॉफी खाने से बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने बच्चों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मासूम बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में चारों की मौत हो गई। परिजन तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। टॉफी के रैपर पर गोल्ड आलमंड चाकलेट डिलाइट लिखा हुआ है। सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। टॉफी खाने से बच्चों के मौत की जानकारी हुई है। जांच पड़ताल चल रही है। वहीं, मामले में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की टॉफी खाने से हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होने डीएम और सीएमओ को तत्काल मौके पर जाने को कहा। उन्होंने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दिए जाने तथा जांच के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...