back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘छावा’ के बाद ‘महावतार’ में नजर आएंगे Vicky Kaushal, फिल्म के लिए लेखक नीरेन ने पढ़े 11 उपन्यास

विक्की कौशल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में लगे हुए है। वहीं एक्टर छावा के बाद परशुराम पर आधारित फिल्म 'महावतार' में एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए एक्टर पूरी तरह से तैयार हैं। विक्की कौशल की इस फिल्म के बाद उनकी एक फिल्म ‘महावतार’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रिलीज करने की ऑफिशल अनाउंसमेंट साल 2024 में ही की गई थी। वहीं, अब लेखक नीरेन भट्ट ने फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

पौराणिक महाकाव्य पर आधारित है फिल्म

फिल्म ‘महावतार’ को अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं जो चिरंजीवी परशुराम पर आधारित फिल्म है। यह एक पौराणिक महाकाव्य पर आधारित फिल्म होगी जिसमें विक्की कौशल अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की तैयारी को लेकर लेखक नीरेन भट्ट ने खुलासा किया है।

भगवान विष्णु के अवतार थे परशुराम

लेखक नीरेन ने कहा, ‘महावतार में भगवान परशुराम की कहानी बताई गई है, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। इसमें भागवत पुराण और 11 अन्य धर्मग्रंथों से बहुत सारे संदर्भ हैं। ऐसे प्राचीन ग्रंथ हैं जिन्हें आप पुस्तकालयों में पढ़ सकते हैं, लेकिन लोग उन्हें नहीं पढ़ते हैं। उनका उपयोग ज्यादातर पूजा के लिए किया जाता है।’

सटीकता होती है जरूरी

लेखक नीरेन ने यह भी बताया कि किसी भी तरह की पुरानी फिल्म लिखते हुए उसकी सटीकता बहुत जरूरी होती है। लेखक ने कहा, ‘आप किसी भी शैली में गलत नहीं हो सकते। मैंने सभी विवरण सही से लिखने के लिए परशुराम पर प्राचीन नाटक और 11 उपन्यास पढ़े हैं।’

कब रिलीज की जाएगी फिल्म

विक्की कौशल ने मैडॉक फिल्म्स के के साथ शेयर किया हुआ इंस्टा पोस्ट के जरिए इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इस दौरान फिल्म का पहला लुक भी सामने आया था। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया था कि, ‘दिनेश विजान धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत करते हैं! विक्की कौशल अमर कौशिक द्वारा निर्देशित महावतार में चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाते हैं। सिनेमाघरों में आ रहा है – क्रिसमस 2026।’

Advertisementspot_img

Also Read:

धुरंधर 2 में विक्की कौशल की एंट्री? रिपोर्टों में दावा, उरी के मेजर विहान शेरगिल का कैमियो

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अदित्‍या धर की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया और अब धुरंधर 2 की खबरें सुर्खियों में हैं। ऐसी...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵