back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी एटीएस ने नकली नोटों की तस्करी में फरार चल रहे राहुल को दबोचा

लखनऊ, 12 अप्रैल (हि.स.)। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने वाराणसी से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल को गिरफ्तार किया है। वह नकली नोटों के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। एटीएस महानिरीक्षक जीके गोस्वामी के मुताबिक, दो साल पहले एटीएस ने पश्चिम बंगाल के बप्पा शेख को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.40 लाख रुपये के नकली करेंसी बरामद हुई थी। पूछताछ में बिहार निवासी राहुल यादव का नाम प्रकाश में आया था। जो नकली नोटों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों व बिहार राज्य में खपाता था। प्रयागराज में भी उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसके बाद एटीएस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एटीएस ने उसे वाराणसी से पकड़ा है। अभियुक्त मूलरुप से बिहार के वेस्ट चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी है। अब एटीएस राहुल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी है ‘केनेडी’, कॉन्ट्रैक्ट किलर बने राहुल भट्ट बोले-किरदार ने मुझे अंदर से बदल दिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी पहचान बन चुकी डार्क और रॉ क्राइम थ्रिलर की दुनिया में लौट आए...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵