back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mirzapur 3 Review: सोशल मीडिया पर मिर्जापुर 3 की हुई खूब तारीफ, फैंस को खली मुन्ना भैया की कमी

वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को पिछले बाकी सीजन से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में महिलाओं के किरदार काकी स्ट्रांग दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर मिर्जापुर 3 की खूब तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज मिर्जापुर 3 इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज रही है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फैंस लंबे समय से इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चुका है। वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इस सीरीज में एक बार फिर कालीन भैया अपनी भौकाल टाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, मिर्जापुर 3 देखने के बाद फैंस अपने-अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। फैंस सीरीज की तारीफ करते नही थक रहे हैं।

सीरीज में है दमदार किरदार

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में एक से बढ़कर एक किरदार है जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी के अलावा कई और किरदार है जो मुख्य भूमिका में है। कई लोगों ने ‘मिर्जापुर 3’ का रिव्यू देते हुए कहा है की मुन्ना भैया के बिना सीरीज का मजा अधूरा है।

सोशल मीडिया पर लोगों का रिव्यू

सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर 3’ की खूब तारीफ हो रही है। एक यूज़र में लिखा, ‘मिर्जापुर सीजन 3 गजब भौकाल, बवाल हैं मुन्ना भैया तो शुरू में ही चल बसे।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘बाबूजी का ही बेटा है मिर्जापुर 3, गजब भौकाल है रे बाबा।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, गुड्डू भैया की इज्जत और भी बढ़ गई।’ इस तरह से सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर फैंस के अपने-अपने राय अपने-अपने रिव्यू है। लोग सीरीज को खूब इंजॉय कर रहे हैं।

महिलाओं का किरदार रहा स्ट्रांग

लोगों ने ‘मिर्जापुर 3’ में महिलाओं के दमदार किरदार की भी तारीफ की है। जिसमें गोलू, बीना, माधुरी, रधिया और जरीना शामिल है। सीरीज में इन किरदारों के डायलॉग और कलाकारी एकदम दमदार तरीके से दिखाए गए हैं जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। पिछले दो सीजन के मुकाबले मिर्जापुर 3 की बात करें तो इसमें औरतों का दबदबा दिखाया गया है।

खल रही है मुन्ना भैया की कमी

मिर्जापुर सीरीज में मुन्ना भैया ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। वहीं तीसरे पार्ट में मुन्ना भैया के न होने से कई फैंस नाराज भी हैं। बता दें कि, मिर्जापुर 2 में जो सस्पेंस छोड़ा गया था तीसरे पार्ट में वह सब खुल गया है। पिछले दो सीजन में मारधाड़, खून-खराबा ज्यादा दिखाया गया था। इस सीजन में कहानी पर ज्यादा फोकस किया गया है। हालांकि, मिर्जापुर 3 के लास्ट में मारधाड़ दिखाया जाता है जो पूरे सीरीज में एक्शन की कमी को पूरा करता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...