नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंबानी परिवार ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। एंटीलिया में गणेश चतुर्थी के मौके पर धूम मची हुई है। इस दौरान न्यूली वेड कपल अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट ने गणपति बप्पा का जमकर स्वागत किया। अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में शुक्रवार की शाम को गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मरचेंट के साथ बप्पा के आने की तैयारियां कर रही हैं।
अंबानी परिवार में बप्पा का स्वागत
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट गेंदे के फूल से सजे ट्रक में गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। अंबानी परिवार के गणपति बप्पा उत्सव की पहली झलक सामने आई है जिसे ‘एंटीलिया चा राजा’ कहा जा रहा है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से शुक्रवार की शाम गणपति जी का भव्य स्वागत किया था। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कई विडियोज वायरल हो रही है, जिसमें नीता अंबानी को प्रसाद चखते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान राधिका मरचेंट भी तैयारियों में जुटी हुई हैं।
अनंत अंबानी ने भेंट किया सोने का मुकुट
अनंत अंबानी गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं उन्होंने गणेश जी को सोने का मुकुट चढ़ाया। इस साल अनंत अंबानी ने गणपति बप्पा को 20 किलो का सोने का मुकुट चढ़ाया है। इस मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है जिसे उन्होंने मुंबई के ‘लालबागचा राजा’ को उपहार में दिया है।
अनंत अंबानी और राधिका की पहली गणेश चतुर्थी
आनंद अंबानी और राधिका मरचेंट शादी के बाद एक साथ पहली बार गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। कपल की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी रही है जिसमें बॉलीवुड के सितारे भी मौजूद थे। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी ग्रैंड तरीके से हुई थी। प्री-वेडिंग फंक्शंस भी काफी शानदार रहे। शादी का यह जश्न कई दिनों तक मनाया गया जिसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान जैसे वैश्विक सितारों और यहां तक कि जॉन सीना और किम कार्दशियन जैसी हस्तियां शामिल थीं।





