back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Munawar Faruqui की वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर आउट, फैंस से एक्टर की खास अपील

Teaser of First Copy Web Series : मुनव्वर फारुकी की पहली वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' का टीजर ईद के दिन रिलीज हो गया। इसमें एक्टर का अलग अंदाज दिखा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मुनव्वर फारुकी वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी से एक्टिंग डेब्यू करने को तैयार हैं। उनकी वेब सीरीज का टीजर भी ईद पर रिवील किया गया। टीजर में मुनव्वर फारुकी, पायरेसी की दुनिया के बादशाह का किरदार निभाते दिखे। टीजर आपको 1999 के दौर में ले जाता है, जब DVD का क्रेज था।

बेचैन होकर वो उठते हैं, जो मंजिल पाना चाहते हैं…

‘फर्स्ट कॉपी’ वेब सीरीज का टीजर आपको उस दौर में लेकर जाता है, जब हर किसी के घर में DVD हुआ करती थी। टीजर की शुरुआत में ही मुनव्वर DVD के सिस्टम के पास बैठे होते हैं और डायलॉग सुनाई देता है कि नींद का इंतजार वो करते हैं जो सपने देखना चाहते हैं, लेकिन बेचैन होकर वो उठते हैं, जो मंजिल पाना चाहते हैं। इसके बाद उनका अलग लुक सामने आता है। वो बताते हैं कि ये 1999 का दौर है, जहां लोग DVD के दीवाने हैं। यह उस दौर का सबसे बड़ा बिजनेस हैं। टीजर में मुनव्वर का कैरेक्टर एकदम हटकर दिखा।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीजर

मुनव्वर ने अपनी वेब सीरीज का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा-‘ईद मुबारक’, फर्स्ट कॉपी’ का टीजर सोशल पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही मुनव्वर ने एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें वो लिखते हैं कि ‘मेरा पहला वेब सीरीज आ रहा है, प्यार बना के रखना बहुत कुछ तोड़ने वाला सीन है।

फरहान पी जाम्मा ने किया डायरेक्ट

रियलिटी शो बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए। अब इस वेब सीरीज से वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके फैंस भी बेसब्री से वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। फर्स्ट कॉपी वेब सीरीज को फरहान पी जाम्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं, कुर्जी प्रोडक्शन इसे प्रोड्यूस कर रहा है। हालांकि वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग की तारीख और ओटीटी प्लेटफॉर्म अनाउंस नहीं किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Movie Release: फरवरी के आखिरी हफ्ते में OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दिया। किसी से सिनेमाघर में अपना जलवा दिखाया...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...