back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranbir Kapoor Birthday: मिड नाइट पार्टी में दिखे आकाश अंबानी और आदित्य रॉय कपूर, नए घर में मनाया जश्न

आज एक्टर रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर अपना जन्मदिन मुंबई के नए घर कृष्णा राज बंगले में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। यह तो हम सब जानते हैं कि Ranbir Kapoor बॉलीवुड की स्टार फैमिली से हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की बॉलीवुड में अपनी भी एक अलग पहचान है। बता दें कि, आज एक्टर रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर अपना जन्मदिन मुंबई के नए घर Krishna Raj Bunglow में सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्तों के साथ इस खास दिन को मना रहे हैं। इस मौके पर नीतू कपूर, आदित्य रॉय कपूर, आकाश अंबानी देर रात जश्न के लिए पहुंचे।

View this post on Instagram

रणबीर के बर्थडे पर पहुंचे आकाश अंबानी

नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर के जन्मदिन पर अपने नए घर पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट पहना हुआ था। बता दें कि, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी से रणबीर कपूर की काफी अच्छी दोस्ती है। रणबीर कपूर के खास दिन पर आकाश अंबानी और आदित्य रॉय कपूर भी दिखे।

कृष्णा राज बंगले पर पहुंचे रणबीर

रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ फिलहाल, मुंबई के घर वास्तु अपार्टमेंट में रहते हैं। समय-समय पर कपल अपने नए घर पर जाते रहते हैं। वह अपने जन्मदिन के खास मौके पर नए घर में प्रवेश करते नजर आए।

पेरिस फैशन वीक में पहुंचे थे रणबीर

पेरिस फैशन वीक 2024 में रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने इस साल पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया था इस दौरान नीतू कपूर और रणबीर कपूर इस इवेंट में शामिल हुए थे। 

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट 

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। रणबीर कपूर ने एनिमल के बाद अब इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...