back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vicky and Neil fight: Big Boss 17 में विक्की जैन के हाथ लगाने भर से भड़के नील भट्ट, दोनों के बीच हाथापाई !

Vicky and Neil fight: Big Boss 17 में नील ने विक्की जैन को हाथ लगाने पर खूब गुस्सा दिखाया। दोनों में इतनी लड़ाई हो गए कि घरवाले दोनों का शांत करवाने में लगे हुए थे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| Big Boss 17 में खूब लड़ाई देखने को मिल रही है। आए दिन कंटेस्टेंट की लड़ाई होती रहती है। बिग बाॅस में नील भट्ट अब तक शांत लग रहे थे। लेकिन काफी समय के बाद वे भी विक्की जैन के साथ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसका प्रोमो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडिओ मे दोनों एक दूसरे पर खूब चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Big Boss 17 में एक वीडियो सोशल मीडिया में कुछ देर से जमकर शेयर किया जा रहा है। जिसमें नील और विक्की में खूब लड़ाई हो रही है, दोनों एक दूसरे के साथ लड़ते हुए चीखते हुए दिख रहे हैं, ये अभी तक की खतरनाक लड़ाई है। इस वीडियो में पहले तो अंकिता और खानजादी में बहस होती हुई नजर आई, इसके तुरंत बाद दोनों में भयंकर भिड़ंत हो गई, फाइट बढ़ते देख विक्की जैन कूद पड़ते हैं। वे अंकिता को समझाकर ले जाते हैं, नील भी इसमें कूद जाते हैं। विक्की नील को पीछे करते हुए पीछे रहने के लिए बोलते हैं, जो नील को अच्छा नहीं लगता। ऐसी बात पर दोनों की लड़ाई हो जाती है।

नील ने विक्की को मारने का किया प्रयास

दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा हो जाती है कि नील ने विक्की को मारने के लिए भागते हैं। हालांकि इसको कंट्रोल करने के लिए सब घरवाले एकत्रित हो जाते हैं। इसके अलावा एश्वर्या शर्मा भी उनको रोकने की कोशिश में लग जाती हैं। विक्की को नील पूछ रहे हैं कि धक्का क्यों मारा। इसके बाद वे गुस्सा कर विक्की जैन से ये सवाल लगातार पूछते हैं।

विक्की और नील पहले जमकर कर रहे थे चर्चा

फाइट होने के पहले दोनों एक दूसरे से खूब दोस्ती निभाते हुए भी नजर आए हैं, इसके साथ ही हंसी ठिठोली भी कर रहे थे। लेकिन इस बहस के बाद दोनों मे खूब फाइट हो गई। इसके पहले अंकिता और विक्की में भी कुछ निजी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।

अन्य खबरों के लि क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: ज़ीशान क़ादरी बोले‘तान्या मित्तल झूठ बोल रही हैं या नहीं, ये दर्शक बेहतर जानते हैं’

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद लेखक और अभिनेता ज़ीशान क़ादरी ने शो में अपने अनुभव और सह-प्रतियोगी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵