नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च की शुरुआत में ही कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई है। वहीं अब मार्च के इस हफ्ते में भी एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज सरिता होने वाली है जो आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करेगी। अगर आप इस वीकेंड होली की छुट्टी पर घर पर ही हैं तब आप इन फिल्मों का लुफ्त उठा सकेंगे। ये फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो-हॉटस्टार, जी5 समेत हर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली हैं।
वेलकम टू द फैमिली
हिंदी और साउथ फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड की भी फिल्मों का इस समय क्रेज बना हुआ है। ऐसे में 12 मार्च 20225 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मैक्सिकन मूवी ‘वेलकम टू द फैमिली’ दस्तक देने जा रही है। ये एक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें एक औरत अपने पति की मौत को दुनिया से छुपाने की कोशिश करती है।
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस हफ्ते 14 मार्च को यानी होली वाले दिन ही ओटीटी पर आ रही है।यह पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगी इमरजेंसी की कहानी है। यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघर में आई थी लेकिन उतना कमल नहीं दिखा पाई थी अब इस फिल्म के लिए ओटीटी से काफी उम्मीदें लगाई जा रही है।
वनवास
उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘वनवास’ थियेटर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ‘वनवास’ को 14 मार्च यानी होली के दिन ही रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी में इमोशन ड्रामा और संघर्ष भरपूर मात्रा में दिखेगा।
एजेंट
अगर आपको जासूसी थ्रिलर फिल्म काफी ज्यादा पसंद है तब आप सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली तेलुगु फिल्म ‘एजेंट’ देख सकते हैं फिल्म में नागार्जुन के छोटे बेटे एक्टर अखिल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भी 14 मार्च होली के दिन रिलीज होगी।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe




